May 20, 2026
स्मैक एवं आईपीएल सट्टा बंद कराने की मांग को लेकर रेली निकालकर कंट्रोल रूम पहुंचे विधायक व पटेल

स्मैक एवं आईपीएल सट्टा बंद कराने की मांग को लेकर रेली निकालकर कंट्रोल रूम पहुंचे विधायक व पटेल

बोलीं एसपी भूटिया: स्मैक पीने वाले लोग बीमार, जारी करेंगे शिकायत के लिए नम्बर, किसी को नहीं बख्शा जाएगा

शिवपुरी। जिले में बढ़ रहा स्मैक का नशा एवं आईपीएल सट्टा बंद कराए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह एवं भूपेंद्र रावत (पटेल) अपने समर्थकों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। शिकायत सुनने के लिए आईं एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने कहा कि स्मैक पीने वाले लोग बीमार हैं, उन्हें नशा बेचने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही एक शिकायती नम्बर भी जारी करेंगे, जिस पर कोई भी आमजन सूचना दे सकेगा।
शिवपुरी जिले के बदरवास एवं दिनारा में दो लोगों द्वारा आत्महत्या करने के पीछे आईपीएल सट्टा मुख्य वजह बनी थी। दिनारा वाले युवक ने तो आईपीएल सट्टा खिलाने वाले लोगों के नाम भी अपने सुसाइड नोट में लिखने के अलावा अपना वीडियो भी बनाया था। इसके अलावा जिले में स्मैक का नशा भी बहुत तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले था है। उक्त बात कहते हुए पोहरी विधायक कुशवाह ने कहा कि पुलिस के संरक्षण में ही आईपीएल सट्टा एवं स्मैक का नशा चल रहा है। पुलिस नशा करने वाली छोटी मछलियों को पकड़ती है, जबकि बड़े मगरमच्छ बच जाते हैं।
इसी बीच ज्ञापन लेने आईं एसपी भूटिया ने कहा कि शिकायत के लिए एक नम्बर सार्वजनिक करेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति नशे या आईपीएल सट्टे की जानकारी दे सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन कार्यों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, फिर वो कोई भी हो।
इस दौरान भूपेंद्र रावत ने कहा कि हमारे समाज के जो लोग इन कार्योंनमे संलिप्त हैं, उन्हें हम समाज से बहिष्कृत कर रहे हैं, तथा सट्टा व स्मैक कारोबार में शामिल लोगों की सूचना भी हम देंगे। विधायक कुशवाह ने कहा कि जिले में शराब की 24 दुकानों के बदले 2400 दुकानें पुलिस के संरक्षण में चल रही हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम में शुरू हुई जनसुनवाई:

नवागत एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई एसपी आफिस की जगह पुलिस कंट्रोल रूम में शुरू कर दी है। आज कंट्रोल रूम पर आने वाले आवेदकों को बैठने के लिए कुर्सियां तथा हॉल में अधीनस्थ अमले के साथ एसपी एक-एक आवेदक की सुनवाई कर रहीं थीं।

स्मैक एवं आईपीएल सट्टा बंद कराने की मांग को लेकर रेली निकालकर कंट्रोल रूम पहुंचे विधायक व पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page