May 6, 2026
सिंहनिवास में चारपाई देखकर व पानी की बर्बादी रुकवा कर कलेक्टर पहुंचे फिल्टर प्लांट, कल से आ जाएगा सिंध का पानी

सिंहनिवास में चारपाई देखकर व पानी की बर्बादी रुकवा कर कलेक्टर पहुंचे फिल्टर प्लांट, कल से आ जाएगा सिंध का पानी

कलेक्टर के दौरे से कर्मचारी अलर्ट मोड में, अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस, संतोषजनक जवाब न देने पर रुकेगी वेतनवृद्धि

शिवपुरी जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित सिंहनिवास गांव में बुधवार को कलेक्टर अर्पित वर्मा जब पहुंचे, तो उन्हें चारपाई बनाता एक ग्रामीण सिरनाम परिहार नजर आया। कलेक्टर ने चारपाई पर बैठकर देखा, और उसकी लागत के बारे में पूछकर अच्छा स्वरोजगार बताते हुए ग्रामीण के कार्य की प्रशंसा की।
ग्राम सिंहनिवास में जब कलेक्टर को ट्यूबेल किनलेजम से पानी बर्बाद होता हुआ दिखा, तो उन्होंने उसे बंद करवाया, तथा ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं पानी के महत्व को समझाया। इस दौरान गांव की एक लड़की भी कलेक्टर के अंदाज में कमर पर हाथ रखकर खड़ी थी। सिंहनिवास से होते हुए कलेक्टर सतनबाड़ा स्थित फिल्टर प्लांट पर पहुंचे, तथा वहां मौजूद सीएमओ व अन्य स्टाफ से महीनों की रिपेयरिंग में लगने वाले समय, तथा शहर को पानी कब मिल पाएगा, आदि सवाल किए। एक मोटर दुरुस्त होने के बाद उन्होंने उसे चलवाकर देखा। उन्हें बताया गया कि आज रात में टंकियां भर जाने के बाद गुरुवार को पानी शहर के नलों में आने की पूरी उम्मीद हुई। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने भले ही सिंधिया के पहले कार्यक्रम में ही सार्वजनिक मंच महाराज साहब कहकर थोड़े से नंबर कम कर लिए थे, लेकिन वो मौके पर जाकर जब वो व्यवस्थाएं देखने पहुंच रहे हैं, तो बहुत सारे काम स्वतः ही ठीक हो जाते हैं।

अनुपस्थित शिक्षकों में वेतनवृद्धि रुकने का डर

पिछले दिनों कलेक्टर के दौरे में ग्राम सिंहनिवास एवं खोरघार में अनुपस्थित मिले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो उनकी एक वेतनवृद्धि रोकी जाएगी।

सिंहनिवास में चारपाई देखकर व पानी की बर्बादी रुकवा कर कलेक्टर पहुंचे फिल्टर प्लांट, कल से आ जाएगा सिंध का पानीसिंहनिवास में चारपाई देखकर व पानी की बर्बादी रुकवा कर कलेक्टर पहुंचे फिल्टर प्लांट, कल से आ जाएगा सिंध का पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page