May 6, 2026
6  माह में ग्वालियर से 5 लाख में सुधर कर आई दमकल चौथे दिन बडौदी पर सुधरती दिखी, अब 20 किमी की स्पीड में चल रही

6  माह में ग्वालियर से 5 लाख में सुधर कर आई दमकल चौथे दिन बडौदी पर सुधरती दिखी, अब 20 किमी की स्पीड में चल रही

वाहन मेंटेनेंस के नाम पर भी चल रहा नपा में बड़ा गोलमाल, पार्किंग की हर दिन की वसूली में हिस्सा

शिवपुरी नगरपालिका में कोई भी ऐसा रास्ता नहीं छोड़ा जा रहा, जिसमें गोलमाल कर अपनी जेब भरने की व्यवस्था न हो। नपा परिसर में एक नई नवेली दमकल बीते 6 माह से ग्वालियर में सुधरने के लिए खड़ी रही, तथा आने के 4 दिन बाद बडौदी पर सुधरने के लिए खड़ी थी। बताते हैं कि लगभग 5 लाख का मेंटेनेंस के नाम पर भुगतान ग्वालियर में किया गया, जिसमें सभी की हिस्सेदारी है। इतनी राशि खर्च होने के बाद भी उस दमकल की स्पीड महज 20 किमी है, क्योंकि उसकी शाफ़्ट टूटी है। अजब-गजब शिवपुरी में जनता को पानी नहीं पिला पा रहे, लेकिन वाहन रिपेयरिंग में बड़ा गोलमाल किया जा रहा है। बिना टेंडर के वाहन पार्किंग में हर दिन की हिस्सेदारी की चर्चा भी सरगर्म है।
ईश्वर न करे कि आने वाले गर्मी के दिनों में कोई ऐसी आगजनी न हो, जिसमें कोई फंसा न हो, क्योंकि शिवपुरी नपा की दमकल महज 20 किमी की स्पीड में चल रही है।
नगरपालिका शिवपुरी में अभी तक माल की हिस्सेदारी बराबर हो रही थी, तो शहर के सभी वार्डों में विकास के काम गिनाए जा रहे थे। अब जबकि गांधी जी के बंटवारे में गड़बड़ी हुई तो नपाध्यक्ष ने खुद ही नगरपालिका में चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए शहर के सभी वार्ड बदहाल बताते हुए सीएमओ को परिषद से बड़ा साबित करने का प्रयास किया। जबकि होने वाले भुगतान की फाइलों पर अध्यक्ष के भी हस्ताक्षर होते हैं। चूंकि कुछ भुगतान सीएमओ अपने नजदीकियों को अपने स्तर पर ही कर रहे हैं, जिसमें से हिस्सेदारी न हो पाने की वजह से शिवपुरी नगरपालिका भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन चुकी है। यदि वाहनों की रिपेयरिंग की ही फाइलें चेक कर ली जाएं, तो उनके मेंटेनेंस में इतना पैसा खर्च हो चुका है कि उतने के नई गाड़ी खरीद ली जाती।

6  माह में ग्वालियर से 5 लाख में सुधर कर आई दमकल चौथे दिन बडौदी पर सुधरती दिखी, अब 20 किमी की स्पीड में चल रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page