
आईपीएल के सट्टे में ढाई लाख हारने वाले दिनारा के अमन ने जहर खाने से पहले बनाया था वीडियो, हुआ वायरल
बोले आईपीएस जाखड़: झांसी से मर्ग डायरी आते ही प्रकरण करेंगे दर्ज, धरपकड़ टीमें रवाना
शिवपुरी। आईपीएल सट्टे में हारकर अपनी जिंदगी खत्म करने वाले अमन भार्गव ने जहर खाने से पहले अपना वीडियो बनाया था, जो अब वायरल हो रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि शिवपुरी जिले में महज तीन दिन के अंदर आईपीएल सट्टे की वजह से यह दूसरी आत्महत्या है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में आईपीएल का सट्टा किस कदर खिलाया जा रहा है। अमन ने अपनी जान तो दे दी, लेकिन वो उन चेहरों को उजागर कर गया, जो अभी भी सैकड़ों लोगों की जान को आईपीएल के सट्टे में उलझाकर बैठे हैं। करेरा एसडीओपी आयुष जाखड़ (आईपीएस) का कहना है कि झांसी से मर्ग डायरी आते ही प्रकरण दर्ज कर लिया जाएगा, इस दौरान धरपकड़ टीम रवाना हो गईं हैं।
ज्ञात रहे कि बीते गुरुवार की दोपहर शिवौरी जिले के बदरवास में संदीप सोनी ने खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी, तथा तीसरे दिन रविवार की शाम जिले के दिनारा कस्बे में रहने वाले अमन भार्गव ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। आईपीएल का सट्टा लगवाने वालों का कितना कर्जा हो गया था, मानसिक रूप से कितना प्रताड़ित किया जा रहा है, यह अमन के वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है। संदीप ने तो बिना अपनी मौतबके जिम्मेदारों के नाम उजागर किए दुनिया से विदा ले ली थी, लेकिन अमन भार्गव ने मरने से पहले मौत के जिम्मेदारों को उजागर कर दिया। अब अमन तो वापस नहीं आ सकता, लेकिन उसके जैसे न जाने कितने वो लोग आईपीएल सट्टा खेलकर मौत के मुहाने पर पहुंच गए हैं, उनका जीवन बच जाएगा।







2 thoughts on “आईपीएल के सट्टे में ढाई लाख हारने वाले दिनारा के अमन ने जहर खाने से पहले बनाया था वीडियो, हुआ वायरल”