May 3, 2026
अमन सिंह को भेजा इंदौर, ग्रामीण इंदौर से शिवपुरी एसपी बनाईं यांगचेन, आने से पहले ही बना दिया लेडी सिंघम

अमन सिंह को भेजा इंदौर, ग्रामीण इंदौर से शिवपुरी एसपी बनाईं यांगचेन, आने से पहले ही बना दिया लेडी सिंघम

निवर्तमान एसपी राठौड़ के कार्यकाल में पकड़ा गया रिकॉर्ड नशा, प्रदेश में हुई थी शिवपुरी पुलिस की तारीफ

शिवपुरी। 3 वर्ष 1 माह की शिवपुरी में एसपी की पारी खेलने के बाद अमन सिंह राठौड़ का ट्रांसफर इंदौर के दिया गया, तथा उनकी जगह इंदौर ग्रामीण संभालने वालीं यांगचेन डोलकर भूटिया को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यांगचेन ने अभी शिवपुरी का पदभार भी नहीं संभाला, उससे पहले ही स्थानीय मीडिया ने उन्हें लेडी सिंघम की उपाधि दे दी। निवर्तमान एसपी राठौड़ के कार्यकाल में शिवपुरी पुलिस ने इतना नशा पकड़ा था कि प्रदेश स्तर पर शिवपुरी पुलिस की तारीफ हुई थी।
गौरतलब है कि अमन सिंह राठौड़ की धर्मपत्नी फॉरेस्ट ऑफिसर हैं, तथा मध्यप्रदेश शासन में यह सुविधा दी गई है कि पति और पत्नी को एक ही जिले में सेवाएं देने का अवसर मिल सकता है। इसलिए लगभग 6 माह पूर्व माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी में डीएफओ रहीं मिसेज राठौड़ का ट्रांसफर इंदौर हुआ, तो बीती रात जारी की गई आईपीएस ट्रांसफर सूची में अमन सिंह राठौड़ को भी इंदौर भेज दिया गया। अब उनकी जगह इंदौर ग्रामीण में सेवाएं दे रहीं यांगचेन डोलकर भूटिया को शिवपुरी एसपी बनाया गया है। महत्व्पूर्ण बात यह है कि यांगचेन के पति सूरज कुमार वर्मा भी आईपीएस हैं तथा उन्हें भिंड एसपी बनाया गया है। यदि उनके पति किसी दूसरे विभाग में होते तो शायद उनका ट्रांसफर भी शिवपुरी हो जाता, लेकिन दो आईपीएस एक जिले में नहीं हो सकते, इसलिए शायद उन्हें दतिया से भिंड एसपी बनाया है।

शिवपुरी में यांगचेन के लिए यह रहेंगी चुनौती:

जिस शिवपुरी जिले में नशा पकड़ने में पुलिस की पीठ थपथपाई गई हो, उस जिले में नशा किस हद तक बिक रहा है, उसका अंदाजा लगाया जा सकता है। शिवपुरी में नशे पर नियंत्रण एक बड़ा चैलेंज होगा। साथ ही पिछले कुछ समय से जिले में अपराध बढ़ने के साथ ही अपराधियों में पुलिस का भय भी कम हुआ है। इसके अलावा यांगचेन को अपने ही विभाग के वो टीआई भी चिन्हित करने पड़ेंगे, जो लूट खसोट के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। पुलिस थानों की ओवर ऑयलिंग की जरूरत रहेगी।

अमन सिंह को भेजा इंदौर, ग्रामीण इंदौर से शिवपुरी एसपी बनाईं यांगचेन, आने से पहले ही बना दिया लेडी सिंघम
अमन सिंह को भेजा इंदौर, ग्रामीण इंदौर से शिवपुरी एसपी बनाईं यांगचेन, आने से पहले ही बना दिया लेडी सिंघम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page