April 30, 2026
आईपीएल में उधर मुंबई हारी, इधर संदीप ने जिंदगी से हार मान ली!, गोली मारकर दी जान

आईपीएल में उधर मुंबई हारी, इधर संदीप ने जिंदगी से हार मान ली!, गोली मारकर दी जान

बदरवास में उजड़ गया एक हंसता खेलता परिवार, आईपीएल सट्टा की चर्चा सरगर्म

शिवपुरी। जिले के बदरवास नगर में रहने वाले संदीप (40) पुत्र जगदीश सोनी, ने गुरुवार की दोपहर अपने ही घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आर्थिक रूप से सक्षम परिवार के सदस्य रहे संदीप के पास वैसे कोई कमी नहीं थी, लेकिन किस्मत आजमाने का शौक था। चर्चा यह भी सरगर्म है कि यह आत्मघाती कदम आईपीएल सट्टा और बुधवार की रात हुई मुंबई इंडियंस की हार का परिणाम है। थाना प्रभारी शिखा तिवारी ने जांच के बाद कुछ कहने की बात कही है।
इन दिनों आईपीएल क्रिकेट मैच का मजा हर कोई ले रहा है, लेकिन इस खेल में होने वाला बड़ा उलटफेर खिलाड़ियों के द्वारा होता है, या फिर उसे सट्टा खिलाने वाले करवा रहे हैं, यह चर्चा तो पिछले कई वर्षों से चल रही है। बुधवार की शाम शुरू हुए मैच में मुंबई ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 244 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। मुंबई की टीम में हार्दिक, जसप्रीत बुमरा जैसे बॉलरों की वजह से कोई यह मान ही नहीं रहा था कि हैदराबाद जीत जाएगी। बताते हैं कि मुंबई की जीत ओर बड़ा सट्टा लगाया गया था, लेकिन जब अभिषेक शर्मा व ट्रेविस हेड के बाद अन्य बल्लेबाजों ने बॉलरों की धुलाई की, तो मुंबई की जीत पर सट्टा लगाने वालों की धड़कनें बढ़ती गई। आखिरकार हैदराबाद ने मुंबई को हरा दिया था।
गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे बदरवास नगर में रहने वाले संदीप सोनी के घर से गोली चलने की आवाज आई। जब परिजनों ने जाकर देखा, तो संदीप की खून से लथपथ लाश पड़ी थी, तथा हाथ में पिस्टल थी। जिसे देखकर यह समझते देर नहीं लगी कि संदीप ने खुद ही अपनी जान ले ली। घर में चीख पुकार मच गई, क्योंकि घर के मुखिया के इस तरह चले जाने से एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। नगर में यह चर्चा सरगर्म है कि आईपीएल सट्टा और मुंबई की हार, इस घटना की मुख्य वजह रही। बताते हैं कि कुछ दिन पूर्व संदीप को जुआरियों की टीम के साथ भी पकड़ा था। जिस मैगजीन वाली पिस्टल से सुसाइड किया है, उसका कोई लाइसेंस संदीप के नाम से नहीं था।
इस संबंध में बदरवास थाना प्रभारी शिखा तिवारी का कहना है कि हमारे पास तो अभी अस्पताल से तहरीर आई है, अभी परिजनों से बात नहीं की, इसलिए कुछ बोल नहीं सकते। पूर्व में जुआ खेलते पकड़े जाने की बात मैने भी सुनी है। अभी जांच चल रही है।

बोले एसडीओपी: पिस्टल लाइसेंसी नहीं है

सुसाइड का कारण अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। कुछ कर्जे की भी बात सुनने में आई है, अब वो आईपीएल का था या कुछ और का, यह जांच का बिंदु है। पिस्टल मैगजीन वाली देशी है, जिसका लाइसेंस न होकर अवैध थी।
संजय मिश्रा, एसडीओपी कोलारस

मेरी भी एक सलाह::

आईपीएल के मैच देखो, एंजॉय के लिए, उसमें सट्टा मत खेलो। ईश्वर ने जो दिया है, उसमें ही उसे धन्यवाद दो। अधिक लालच में इसी तरह परिवार उजड़ जाते हैं।

आईपीएल में उधर मुंबई हारी, इधर संदीप ने जिंदगी से हार मान ली!, गोली मारकर दी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page