
खेद जताते हुए बोले पिछोर विधायक: बेटे के वीडियो देखकर मैं आहत हुआ, इसलिए इतना बोल गया
बोले प्रीतम: अब पार्टी की गाइड लाइन पर चलूंगा, सरकार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से चलती है
शिवपुरी। देश भर में चर्चित हुए पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने गुरुवार की देर शाम मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद अपनी गलती पर खेद जताया। प्रीतम बोले कि मैने शुरुआत में पूरी तरह से पुलिस को कॉपरेट किया, लेकिन जब बेटे का वीडियो देखा तो आहत हो गया। इसलिए मैं कुछ गलत बोल गया। मैं पार्टी की गाइड लाइन के अनुसार चलूंगा, क्योंकि सरकार को जनप्रतिनिधि व अधिकारी मिलकर ही चलाते हैं। यह बात SD News ने पहले ही बताई थी कि पुलिस को वीडियो वायरल नहीं करना चाहिए था।
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एवं आईपीएस आयुष जाखड़ को एक छोटे से एक्सीडेंट के मामले ने पूरे देश में चर्चित कर दिया। दुर्घटना के बाद दो दिन तक प्रीतम ने पुलिस को सहयोग किया, लेकिन जब अपने बेटे का बाजार में कथित जुलूस देखा तो जलालपुर का प्रीतम पिता जाग गया। उसके बाद जब विवादित वीडियो वायरल करवाए तो आयुष जाखड़ के सपोर्ट में जब आईपीएस लॉबी खड़ी हुई, तो गृहमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी विधायक प्रीतम पर भौंहें ट्रेड दी। आनान फानन में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांग कर प्रीतम को भोपाल तलब कर लिया।
बुधवार से ही प्रीतम ने वीडियो तो क्या फोन पर मीडिया से बात करना बंद कर दिया था। आज देर शाम जब वो मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक करके बाहर निकले तो सुर बदले हुए थे। पार्टी की गाइड लाइन का पालन करने की बात कहने के साथ ही उन्होंने अपनी कही हुई बातों पर खेद व्यक्त किया है।
दिल्ली वाला सवाल, रह गया अधूरा…?
प्रीतम लोधी एक वीडियो में बार बार यह कहते हुए दिख रहे थे कि उनसे पुलिस यह कहती थी कि दिल्ली से फोन आया है। इतना पूरा एपीसोड निपट गया, लेकिन यह पता नहीं चला कि दिल्ली से फोन लगा कौन रहा था..?






1 thought on “खेद जताते हुए बोले पिछोर विधायक: बेटे के वीडियो देखकर मैं आहत हुआ, इसलिए इतना बोल गया”