April 24, 2026
माता-पिता थे बागेश्वर धाम जाने के रास्ते में, सूचना मिली कि बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी

माता-पिता थे बागेश्वर धाम जाने के रास्ते में, सूचना मिली कि बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी
ट्रक और बस की टक्कर में महिला की मौत, 7 घायल, चल रहा इलाज, करेरा में कांवड़िया की मौत

शिवपुरी। शनिवार का दिन शिवपुरी जिले में शनिवार का दिन घटनाओं भरा रहा। करेरा में जहां वक़ील की गोली मारकर हत्या कर दी गई, तो वहीं शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र की करौंदी कॉलोनी में एक 12वीं के छात्र ने अपने घर में उस समय फांसी लगाकर जान दे दी, जब उसके माता-पिता बागेश्वर धाम जाने के लिए रस्ते में थे। वहीं लुकवासा के पास ट्रक और यात्री बस की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। एक अन्य दुर्घटना में करेरा में एक कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई।
फिजिकल थाना क्षेत्र की करौंदी कॉलोनी में रहने वाला नमन राठौर 12वीं का छात्र था, और उसकी परीक्षा इन दिनों चल रही हैं। नमन के पिता मिथुन राठौर अपनी पत्नी के साथ बागेश्वर धाम के लिए घर से निकले थे। जब वो झांसी तक पहुंचे, तभी उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे नमन ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। यह दंपत्ति बम्बीच रस्ते से ही वापस आ गया। मृतक नमन का एक पेपर हो गया था, तथा वो 12वीं बोर्ड की परीक्षा दे रहा था। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
उधर शिवपुरी से गुना जा रही क्षत्रिय बंधु की बस लुकवासा क्रॉसिंग के पास ड्रम से भरे एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 25 वर्षीय रवीना पंथ की मौत हो गई। रवीना मनियर की रहने वाली थी, तथा म्याना अपनी ससुराल जा रही थी। इस हादसे में प्रदीप पुत्र बेसरम धाकड़ नि .बदरवास, शंकर छारी डाबरपुरा, प्रकाशचंद्र कुशवाह बारई बदरवास, रामकुमार आदिवासी नि. अशोकनगर घायल सहित तीन अन्य घायल हो गए।
तीसरी घटना करेरा में कोटा झांसी फोरलेन हाइवे पर हुई, जिसमें कांबडिया नारायण पाल की एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस न मामले की जांच शुरू कर दी है

माता-पिता थे बागेश्वर धाम जाने के रास्ते में, सूचना मिली कि बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी

1 thought on “माता-पिता थे बागेश्वर धाम जाने के रास्ते में, सूचना मिली कि बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page