February 4, 2026
नशेड़ियों के निशाने पर सोने-चांदी का सामान, वृद्ध के कान से सोने की बाली खींचने से कटा कान

नशेड़ियों के निशाने पर सोने-चांदी का सामान, वृद्ध के कान से सोने की बाली खींचने से कटा कान
पुलिस ने दबोचा एक नशेड़ी लुटेरा, दूसरे की तलाश जाती, महंगा नशा पूरा करने महंगे माल पर नजर

शिवपुरी शहर की कोतवाली पुलिस ने वृद्ध के कान से सोने की बाली खींचकर लूटने के दौरान कान कट जाने वाली वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों में से एक को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए दोनों युवक नशेड़ी हैं, और जब उन्होंने वृद्ध के कान में सोने की बाली देखी, तो उसे लूटने में देरी नहीं की।
बीते 20 जनवरी को 83 वर्षीय ग्यासी राठौर जब अपनी पेंशन लेकर वापस अपने गांव राठौर जा रहे थे, तभी ईटमां रोड पर बाइक सवार दो युवक आए, और ग्यासी के कान से आठनेर भर सोने की बाली को इतनी बुरी तरह झटका मारकर निकाल ले गए कि उनका कान कट गया। इतना ही नहीं लुटेरों ने कट्टा भी दिखाया था। कोतवाली पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले गोलू जाटव निवासी मनियर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई 70 हजार रुपए कीमती सोने की बाली, 315 बार का कट्टा व बाइक जब्त किया। जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश पुलिस के रही है।

नशा महंगा और सोना-चांदी भी महंगा

शिवपुरी में जिस स्मैक के नशे ने युवाओं को गिरफ्त में लेकर अपना आदी बना लिया, वो नशा महंगा आता है। इसलिए तो उसे बेचने वाले कम समय में पैसे वाले बन गए, और उसे पीने वाले या तो दुनिया छोड़ गए, या फिर तैयारी में हैं। इतने महंगे नशे के लिए इसके आदि हो चुके युवा अपराध करने से भी परहेज नहीं कर रहे। चूंकि सोना और चांदी के दाम भी आसमान छू रहे हैं, और उसका एक छोटा टुकड़ा ही कई दिनों के नशे की व्यवस्था कर देता है।

नशेड़ियों के निशाने पर सोने-चांदी का सामान, वृद्ध के कान से सोने की बाली खींचने से कटा कान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page