February 4, 2026
img_20250609_1859162749460805945826336.jpg

शिवपुरी। पिछले दिनों कोलारस नगर में स्कूटी सवार व्यवसाई अंकित गुप्ता की मौत के बाद शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कोलारस के बाद सोमवार को बदरवास में भी हुई। महत्वपूर्ण बात यह है कि बाजार में सड़कों तक किए गए कब्जों को हटाने की याद स्थानीय प्रशासन को तब आई, जब युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत हो गई।
कोलारस नगर के बाजार से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद सोमवार से अतिक्रमण हटाने की मुहिम बदरवास नगर में चलाई गई। नगर परिषद, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम ने बदरवास नगर में गोलदास मंदिर से सड़क के दोनों ओर किए गए 40- 40 फीट तक किए गए कब्जों को जेसीबी से हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। गोलदास मंदिर से बराई मोड़ तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान अस्थाई और स्थाई कब्जों को हटाने के साथ ही कुछ अतिक्रामकों को नगर परिषद ने 3 दिन का नोटिस देकर निर्देश दिए कि वो स्वतः ही अपने कब्जे हटवा लें।

बदरवास में अतिक्रमण हटाने में जुटी जेसीबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page