February 4, 2026
img_20250606_1912208173728733386992916.jpg

शिवपुरी। जिले की सतनबाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम एरावान में सिंध के पुल के पास एक कंटेनर को रोक कर उसकी चेकिंग की, तो पुलिस भी चकरघिन्नी हो गई। कंटेनर में अवैध बीयर की पेटियां भरी हुई थी। जब्त की गई बीयर की कीमत 26 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।
सतनबाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध रूप से बीयर भरकर एक आयशर कंटेनर सिंध नदी के आसपास पहुंचने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी करके कंटेनर को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें बीयर की 15720 बोतल भरी हुई मिलीं। इस मामले में कंटेनर ड्राइवर राकेश कांसडे निवासी इमलीपुरा जिला धार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए कंटेनर की कीमत 30 लाख रुपए है। अब पुलिस ड्राइवर से यह पता कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में बीयर को कहां खपाने ले जाया जा रहा था।

जब्तशुदा बीयर और कंटेनर के साथ आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page