February 4, 2026
img-20250524-wa00076831444468369529037.jpg

पृथ्वीराज सिंह जादौन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा क़े प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बने

जयभान सिंह पवैया भी पृथ्वीराज सिंह जादौन क़े समर्थन में आए

    शिवपुरी। पूज्य गुरूजी रघुवीर सिंह गौर क़े आदेशानुसार युवा राष्ट्रीय सचिव पृथ्वी सिंह चौहान की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश सिंह पूर्व सांसद क़े अनुमोदन उपरान्त वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव राघवेन्द्र सिंह राजू द्वारा पृथ्वीराज सिंह जादौन ठिकाना पोहरी कोअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मध्यप्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया गया है।

    वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़ की अस्वस्थता क़े कारण प्रदेश में संगठन को गति प्रदान करने हेतु प्रदेश की कमान पृथ्वीराज सिंह जादौन को सौपी गयी है। उनके मनोनयन पर प्रदेश सरकार क़े पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने अपना समर्थन प्रदान किया है।पृथ्वीराज सिंह वर्तमान में शिवपुरी भारतीय जनता पार्टी क़े जिला महासचिव है.अपने मनोनयन पर पृथ्वीराज ने कहा कि प्रदेश में क्षत्रिय समाज को संगठित कर संगठन को मज़बूत करने का पूरा प्रयास करेंगे।
    पृथ्वीराज सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नामित होने पर समाज क़े लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गयी है। समाज क़े किशन सिंह तोमर, अनेक सिंह बघेल, संजय सिंह तोमर, संतोष सिंह वैस नरवर, गोपाल सिंह खनियांधाना, महेन्द्र सिंह दाऊ कोलारस लोकेन्द्र सिंह तोमर बैराड भरत सिंह तोमर वेसी राकेश सिंह राजावत कोलारस चतुर सिंह सेंगर शिवप्रताप सिंह कुशवाह भजन सिंह वैस रविन्द्र सिंह सेंगर कुलदीप सिंह तोमर आदि लोगों ने बधाई प्रेषित की है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You cannot copy content of this page