शिवपुरी। जिले से गुजरे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोलारस में बुधवार की शाम एक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था।
आज शाम 5 बजे हिंदुस्तान होटल के पास दो बाईकों की आमने- सामने की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में शंकरपुर निवासी औतार सिंह (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मृतक अपनी ससुराल जाने के लिए बाइक से निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसे काल ले गया।