September 30, 2025
img_20250502_1924483046336682298242242.jpg

घायलों को मेडिकल कॉलेज में किया भर्ती, महेंद्र गोयल का मॉल बनवा रहा था दीपक ठेकेदार
शिवपुरी। शहर की थीम रोड किनारे ठाकुरपुरा के पास शुक्रवार को एक तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत भरभरा कर गिर गई। जिसमें काम करने वाले पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह मॉल महेंद्र गोयल का है, जिसे दीपक ठेकेदार बनवा रहा है।
शिवपुरी शहर की थीम रोड पर संध्या ग्रीन के सामने बन रहे महेंद्र गोयल के मॉल की तीसरी मंजिल की छत का काम चल रहा था। जिसमें मजदूर काम कर रहे थे। आज दोपहर निर्माण के दौरान तीसरी मंजिल की छत ताश के पत्तो की तरह भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में काम कर रहे मजदूर सब सिंह, कृष्ण पटेलिया, राजेश पटेलिया, कोक सिंह पटेलिया और पप्पू पटेलिया घायल हो गए।
घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, कि हादसे की वजह क्या रही, और किन सुरक्षा इंतजामों का पालन नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page