September 30, 2025
img-20250424-wa00262617202127268169848.jpg

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हडताल की तीसरा दिन
शिवपुरी। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी गुरुवार को तीसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर हडताल पर डटे रहे। उनके द्वारा सुंदरकांड का आयोजन कर भगवान से भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में बडी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भागीदारी की।
ज्ञात रहे कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म.प्र. द्वारा घोषित नवीन संविदा नीति के विरोध में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हडताल पर चले गए हैं । उनकी हडताल का आज तीसरा दिन है। हडताल के चलते जहां ग्रामीण क्षैत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। 223 उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद पडे हैं। वहीं शहरी क्षैत्रों में स्थित स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों का भार बडा है। इसके अलावा टीकाकरण, रिपोटिंग, निरीक्षण, भुगतान जैसे अनेक कार्य भी बंद पडे हैं, लेकिन सरकार या प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी प्रतिनिधि ने स्वास्थ्य कर्मचारियों से बात करने की पहल नही की है। वहीं आज 24 अप्रैल 2025 को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्थानीय तात्याटोपे पार्क में सरकार की सदबुद्धि के लिए सुंदरकाड का आयोजन कर भगवान से प्रार्थना की है। आयोजन में कोलारस, बदरवास, पिछोर,खनियाधांना, सतनवाडा, शहरी क्षैत्र से बडी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहुंचकर भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page