May 19, 2026

 

यह भी पूछा: अभी तक कितने कर्मचारी किए निलंबित, उनमें क्या कार्रवाई की गई, सभी की सत्यापित प्रतियों के साथ बुलाया
शिवपुरी। नगरपालिका शिवपुरी के सीएमओ इशांक धाकड़ को लोकयुक्त ग्वालियर ने आगामी 18 मई यानि आज तलब किया है। जारी किए गए पत्र में सीएमओ से यह पूछा गया है कि उन्हें किस मामले में शासन ने निलंबित किया था। साथ ही उनके कार्यकाल में कितने कर्मचारी निलंबित किए गए, तथा उनके खिलाफ क्या कार्यवाही हुई, उसकी भी छायाप्रति साथ में लाने के लिए निर्देशित किया गया। महत्वपूर्ण बात यह है कि लोकायुक्त की यह पूछताछ पिछले दिनों लोकयुक्त द्वारा ट्रैप किए गए नपा के बाबू के मामले में सीएमओ संलिप्तता बताई गई थी।
लोकायुक्त ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक के लेटर पैड पर सीएमओ इशांक धाकड़ को एक पत्र 13 मई को जारी किया गया। जिसमें जांच अधिकारी लोकयुक्त उपनिरीक्षक उपेंद्र दुबे ने सीएमओ नपा से पूछा है कि आपकी पदस्थापना सीएमओ के पद पर कब हुई, तथा आपको निलंबित किए जाने के आदेश की छायाप्रति लेकर आएं। इसके अलावा आपके कार्यकाल में जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया, उनके आदेश एवं उनके खिलाफ की गई कार्यवाही की छायाप्रति प्रस्तुत की जाए।
ज्ञात रहे कि बीते अप्रैल माह में नपा के एआरआई चंदोरिया ने लोकायुक्त के माध्यम से स्थापना बाबू को 40 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप करवाया था। चूंकि चंदोंरिया को सीएमओ ने निलंबित कर दिया था, तथा उसे बहाल करने के एवज में सीएमओ के कहने पर बाबू ने रिश्वत मांगी थी। चूंकि निलंबित कर्मचारी को बहाल करने की पावर सीएमओ को है, इसलिए लोकायुक्त की टीम के प्रभारी ने भी स्वीकार किया था कि इसमें सीएमओ की संलिप्तता है, इसलिए जांच में उनका नाम बढ़ने की संभावना है। संभवतः उसी मामले में नाम बढ़ाने की दिशा में लोकायुक्त का यह पत्र जारी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page