
जिन खिलाड़ियों की प्रतिभा पर क्रिकेटप्रेमी कर रहे भरोसा, उनकी डोर सट्टा कारोबारियों के हाथ में, इसलिए हो रहे अप्रत्याशित मैच
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाने में सट्टा खिलाने के साथ ही युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में 5 आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। पुलिस की टीमें अब आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि पूरे देश के क्रिकेटप्रेमी आईपीएल मैचों का आनंद ले रहे हैं, तथा वो सोच रहे हैं कि खिलाड़ी की प्रतिभा है, जबकि खिलाड़ियों को तो सट्टा किंग अपने अनुसार खेल खिला रहा है।
गौरतलब है कि दिनारा के अमन भार्गव ने बीते रविवार की शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। अमन ने जान देने से पहले आईपीएल सट्टा खिलाने वाले आरोपियों के नाम सुसाइड नोट के अलावा खुद के बनाए गए वीडियो में उजागर कर गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल की धूम है। हर दिन दिग्गज खिलाड़ियों वाली टीमों के बीच मैच हो रहे हैं, लेकिन उनमें परिणाम अप्रत्याशित आ रहे हैं। इसकी वजह यह है कि आईपीएल का सट्टा हर एक बॉल से लेकर ओवर और मैच के निर्णय पर खेला जा रहा है।
इन आरोपियों पर हुआं मामला दर्ज:
दिनारा पुलिस ने राहुल राजपूत, शिवम यादव, चंदू यादव, सत्यम शर्मा निवासीगण दिनारा एवं झांसी के जीतू के विरुद्ध बीएनएस की धारा 108 एवं 3 (5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसमें धारा 108 में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला है, जिसमें 10 साल की सजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बोले एसडीओपी: जल्द होगी आरोपियों की धरपकड़ होगी
पांच लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने के साथ ही हमारी टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए निकल चुकी हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
आयुष जाखड़, एसडीओपी करेरा







