July 26, 2026
img-20260726-wa0017223867123342372936.jpg

नरवर किले से चोरी गई तोप को ले जाने वाला पिकअप वाहन सहित दो आरोपी दबोचे

तोप भी जल्द वापस लाने का पुलिस ने दिलाया भरोसा, 30 हजार रुपए का इनाम था घोषित

शिवपुरी। ऐतिहासिक नरवर किले से चोरी गई तोप को ले जाने वाले वाहन को शिवपुरी पुलिस ने जब्त कर दो आरोपियों को भी दबोचने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरी गई तोप भी वापस लाई जाएगी। इस कार्यवाही में शिवपुरी पुलिस को राजस्थान पुलिस का भी भरपूर सहयोग मिला।
फरियादी रमेश कोली ने नरवर थाना आकर रिपोर्ट किया था कि वह पुरातत्व विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ है, जिसकी ड्यूटी नरवर किले पर कचहरी महल मे है। दिनांक 15.07.26 को शाम करीब 6 बजे किले से ड्यूटी करके वापस आ गया था। जब दिनांक 16.07.26 को सुबह किले पर पहुंचा तो कचहरी महल मे रखी 14 तोपों मे से 1 तोप नहीं थी जो रात्रि में अज्ञात आरोपियों द्वारा चुरा ली गई है, जिसके बाद अधिकारियों को तोप चोरी हो जाने की सूचना दी। तोप की तलाश किले मे आस पास की कोई पता नही चला उक्त रिपोर्ट पर से थाना नरवर पर अपराध क्रमांक 128/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुरातत्व धरोहर की चोरी को पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविन्द कुमार सक्सेना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर डां. असित यादव ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर पहले 10 हजार तथा बाद में 30 हजार रुपए इनाम घोषित किया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में एडिशनल एसपी आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में स्पेशल टीम गठित की गई। सीसीटीवी एवं टोल प्लाजा के कैमरे चेक करने पर पिकअप बोलेरो वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक RJ34GA2980 का पता मिला जो कि घटना में प्रयुक्त की गई थी। तोप की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल जिला करौली राजस्थान द्वारा जिले की स्पेशल टीम को मदद की गई।
बीते 25 जुलाई को मुखबिर द्वारा प्रकरण के आरोपी अमन मीणा अपने एक साथी के साथ घटना मे पिकअप वाहन राजस्थान से शिवपुरी तरफ आने की सूचना प्राप्त हुई सूचना तस्दीक पर से थाना नरवर व थाना सुभाषपुरा से टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर फोर्स की मदद से घेराबंदी कर वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: अमन कुमार पुत्र मोहनलाल जाति मीना निवासी पालनपुर थाना सदर हिण्डोन जिला करौली राजस्थान एवं टिम्मू राम पुत्र श्री भूरा राम जाति मीना निवासी गांवडा मीना थाना सदर जिला करौली राजस्थान।
शिवपुरी पुलिस द्वारा अपराध की विवेचना को आगे बढाते हुए अपराध मे संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है एवं चोरी गई तोप को बरामद करने के लिए पुलिस टीम जिला करौली भेजी गई है शीघ्र चोरी गई तोप को बरामद कर शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इनकी रही सराहनीय भूमिका :

नरवर टीआई विनय यादव, उनि. अरविन्द सिंह चौहान (थाना प्रभारी सुभाषपुरा), उनि धर्मेन्द्र जाट (सायबर सेल प्रभारी शिवपुरी), उनि. अभिमन्यु राजावत (चौकी प्रभारी मगरौनी), उनि. मनोज सरयाम, सउनि राधाकृष्ण बंजारा, सउनि सतीष जयन्त थाना नरवर, प्र आर. प्रभजोत सिंह, आर. नरेन्द्र सिंह मोर्य, भूपेन्द्र सिंह, शिवराज यादव, रोहित उपाध्याय एवं सउनि श्री राम कुमार (प्रभारी डीएसटी करौली राजस्थान) व अन्य टीम सदस्य जिला स्पेशल टीम करौली राजस्थान की सराहनीय भूमिका रही।

नरवर किले से चोरी गई तोप को ले जाने वाला पिकअप वाहन सहित दो आरोपी दबोचे
तोप ले जाने वाली बोलेरो एवं पकड़े गए दोनों आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page