
गुप्ता जी की पत्नी गूगल पर ढूंढ रहीं थीं डॉक्टर, मिल गया स्कैमर, निकाल लिए 2.94 लाख रुपए
बागेश्वर धाम की कथा कराने वाले कपिल गुप्ता को साइबर ठगों ने लगाया चूना, कोतवाली में की शिकायत
शिवपुरी। शहर के बड़े व्यवसायी कपिल गुप्ता की पत्नी किसी बीमारी का इलाज ढूंढने के लिए गूगल बाबा पर डॉक्टर ढूंढ रहीं थीं। उनकी इस तलाश में डॉक्टर की जगह स्कैमर मिल गया, जिसने एक फाइल भेजकर डाउन लोड करवाई, तो सेठ जी की पत्नी के दो बैंक खातों से 2.94 लाख रुपए रफूचक्कर हो गए। अब सेठजी कोतवाली में आवेदन देकर साइबर ठगों की तलाश करने का आवेदन देकर आए हैं।
शिवपुरी शहर सहित जिले की जनता कपिल गुप्ता को अच्छी तरह से जमती है, क्योंकि कुछ समय पूर्व ही कपिल ने शिवपुरी में बागेश्वर शाम धीरेंद्र शास्त्री की कथा करवाई थी। कपिल की पत्नी शिल्पी बीते 27 जून की रात 9 बजे गूगल बाबा से किसी बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर ढूंढ रहीं थी। गूगल ने भी अपनी खोज में जिसको ढूंढकर बताया, वो कोई डॉक्टर न होकर साइबर ठग निकला। जिसने शिल्पी को APK की एक फाइल भेजकर उसे डाउनलोड करने के लिए कहा। चूंकि शिल्पी के लिए डॉक्टर बहुत आवश्यक लग रहा था, इसलिए उन्होंने बिना देर किए उस फाइल को डाउनलोड कर लिया।
बस फिर क्या था, सेठजी की पत्नी का मोबाइल स्कैमर ने हैक करने के साथ ही उनके आईसीआईसी बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में जमा पूंजी में से 2,94,202 रुपए निकाल लिए। इधर सेठजी की पत्नी डॉक्टर की सलाह का इंतजार करती रह गई, उधर साइबर ठग ने बैंक खाते में सेंध लगा दी।
आमजन के लिए बड़ा मैसेज:
गूगल को आज के समय में धरती का ऑनलाइन भगवान कई लोग मान कर बैठे हैं, लेकिन इस घटना ने यह साबित कर दिया कि गूगल बाबा भी डॉक्टर की जगह साइबर ठग का नंबर दे रहे हैं। अब कपिल गुप्ता जी तो बड़े सेठ हैं, तथा उन्होंने शहर में एक महंगा धार्मिक कार्यक्रम करवाया था, तो उनके लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इस घटना ने आमजन को एक बड़ा संदेश दिया है।
इधर पुलिस बता रही सायबर ठगी से बचाव:
बीते एक सप्ताह से शिवपुरी पुलिस अलग अलग जगह पर कार्यक्रम करके आमजन को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बता रही है। साथ ही वो अंज को इस तरह की ठगी से अलर्ट भी कर रही है। अब वो तो सेठजी की पत्नी ध्यान नहीं दे पाईं, लेकिन इस तरह की घटना किसी साधारण परिवार के होती, तो उसका तो अब कुछ ही चला जाता। इसलिए गूगल बाबा पर भी उतना ही भरोसा करें।







