June 28, 2026
img_20260627_0109234999895730317237998.jpg

विश्व की पहली एआई-संचालित क्रिकेट लीग करने वाला पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, क्रिकेट संचालन में आएगी पारदर्शिता : महानआर्यमन सिंधिया
शिवपुरी से सैमुअल दास::
मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग का फाइनल मैच शुक्रवार की रात चंबल घड़ियाल एवं रॉयल निमाड़ के बीच खेला गया। जिसमें चम्बल के शेरों ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 224 रन बनाए। जवाब देने उतरी निमाड़ के ओपनर ने आवेश खान के पहले ओवर में 21 रन बनाकर ऐसा इशारा किया कि मैच कांटे का होगा। पावर प्ले तक तो स्थिति बराबर लग रही थी, लेकिन उसके बाद विकेट गिराकर रनों की गति को कंट्रोल कर दिया। चंबल के कप्तान शुभम शर्मा की टीम ने 31 रन से मैच को जीत लिया।
फाइनल मैच शुरू होने से पहले एमपीसीए के अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कहा कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एक बड़े परिवर्तन की ओर अग्रसर है और क्रिकेट व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, समान एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एमपीसीए ने एआई आधारित तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए EmergentAI के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एक विश्वस्तरीय एआई सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जो मध्य प्रदेश क्रिकेट के संचालन, प्रशासन और निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाएगा।
महान आर्यमन सिंधिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य जिला एवं संभागीय इकाइयों के साथ एक पारदर्शी और भरोसेमंद तंत्र स्थापित करना है। एआई के उपयोग से यह प्रक्रिया और अधिक निष्पक्ष एवं व्यवस्थित होगी। उन्होंने बताया कि एमपीएल–एमपीसीए के फाइनेंस मॉड्यूल, प्लेयर रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन और खिलाड़ी रिकॉर्ड प्रबंधन को एआई आधारित बनाया जाएगा।
विश्व की सबसे तेजी से बढ़ रही एआई कंपनी के फाउंडर मुकुंद झा बोले — अब केवल बोलकर भी बनाया जा सकेगा ऐप और वेबसाइट
मैच के दौरान एमपीसीए के अध्यक्ष ने न केवल मैच का लुत्फ उठाया, बल्कि मैनेजमेंट के साथ और भी बेहतर करने की प्लानिंग भी की। मैच के दौरान ग्राउंड के किनारे पर महान आर्यमन की मां प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया से भी रिपोर्टर ने चर्चा की, तो उन्होंने इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को यह एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म मिला है। जहां से हमारे प्रदेश के खिलाड़ी नेशनल टीम तक का सफर भी तय कर सकेंगे। इसके लिए उन्होंने अपने बेटे के कार्य व प्लानिंग की भी तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page