May 26, 2026
एमपीएल के माध्यम से हो रहा जनसरोकारबोले महानआर्यमन: एक बॉल, एक ओवर, एक मैच से खुल रहा आईपीएल व इंडिया टीम

एमपीएल के माध्यम से हो रहा जनसरोकारबोले महानआर्यमन: एक बॉल, एक ओवर, एक मैच से खुल रहा आईपीएल व इंडिया टीम के दरवाजे

मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन का आरंभ 3 जून से इंदौर में होने जा रहा है। सोमवार 25 मई को भोपाल के ताज लेक फ्रंट होटल में जर्सी लांच किया गया, जिसमें सभी 15 टीमों की इस वर्ष की जर्सिया जारी हुई। इस भव्य कार्यक्रम में एमपीएल के सभी 10 पुरुष तथा 5 महिला टीमों के मालिक पधारे एवं कई एमपीएल खिलाड़ी भी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में शामिल होने एमपीसीए के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया भोपाल आए। उन्होंने सर्वप्रथम सभी टीम मालिको का धन्यवाद दिया, जो लगातार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा दे रहे है। खिलाड़ियों को ढूंढ़ने के लिए पूरे प्रदेश में कैंपस लगाना, उनका सही से चयन, बाकी चुने हुए खिलाड़ियों के लिए सही सपोर्ट स्टाफ और कोच की व्यवस्था कि तारीफ़ की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा, एमपीएल 2026 एक शानदार प्लेटफार्म है, हाँ अभी मौसम में थोड़ी गर्मी है लेकिन फिर भी आप सभी अपना 200 % देना है , क्योंकि स्काउटिंग के लिए कई अधिकारी भी मैच देखने आते है, तो आपकी एक बॉल, एक अच्छा ओवर, एक मैच में शानदार बैटिंग आपके लिए आईपीएल और भारतीय टीम में चयन के दरवाजे खोल देगा।

एमपीएल से हो रहा जनसरोकार:

मध्य प्रदेश लीग में पिछले वर्ष में कई टीम मालिको ने जनसरोकार के निर्णय लिए थे जैसे रीवा जगुआर हर डॉट बॉल पर एक पेड़ लगाने की घोषण की थी , जबलपुर लायंस ने हर 100 रन पर एक जरुरतमंद युवा खिलाड़ी को क्रिकेट किट देने की घोषणा की थी । अब इस वर्ष 2026 में रॉयल नीमार वारियर के टीम मालिक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कल जर्सी लांच में कई घोषणाएं की है।

  1. आइसेक्ट इंडिया एमपीएल स्कालरशिप फॉर गर्ल्स – इस योजना के तहत कम आय के परिवार से आने वाली बेटियों को शिक्षा में आगे आने के लिए स्कालरशिप देगा , इस वर्ष हर मैच में जितने 100 रन बनेगे उतने स्कालरशिप एमपी की बेटियों को मिलेंगे , जैसे एक मैच दोनों टीमों के रन जोड़कर 300 से ऊपर आ गए तो 3 लड़कियों को स्कालरशिप मिलेंगी।
  2. रॉयल निमाड़ ईगल क्रिकेट किट डोनेशन ड्राइव: निमाड़ क्षेत्र के सरकारी स्कूल एवं अन्य छोटे स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को क्रिकेट किट देगी ।
एमपीएल के माध्यम से हो रहा जनसरोकारबोले महानआर्यमन: एक बॉल, एक ओवर, एक मैच से खुल रहा आईपीएल व इंडिया टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page