May 21, 2026
पेट्रोल छिड़ककर बच्चों सहित माधव चौक पर भरी दोपहरी में बैठी महिला, ममिया ससुर पर लगाए आरोप

पेट्रोल छिड़ककर बच्चों सहित माधव चौक पर भरी दोपहरी में बैठी महिला, ममिया ससुर पर लगाए आरोप

रंगदारी के फेर में दाखिले हवालात हुआ आदतन अपराधी संजय, पुराना रिकॉर्ड खंगाला, गया जेल

शिवपुरी। जिले में हर रोज महिलाओं का कोई न कोई कारनामा सामने आ रहा है। गुरुवार की दोपहर जब असमान से आग बरस रही थी, तब एक महिला खुद पर पेट्रोल छिड़क कर अपने तीन बच्चों के साथ माधव चौक के पास सड़क पर बैठी थी। जिसे पुलिस ने समझा बुझाकर बमुश्किल उठाया। वहीं कोतवाली पुलिस ने मनियर के आदतन अपराधी संजय जाटव को रंगदारी के फेर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आज दोपहर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ शहर के हृदय स्थल माधव चौक पर बैठी थी। उसके पास से पेट्रोल की गंध आने पर मीडिया व पुलिस ने उससे पूछताछ की। ग्राम रायश्री की इस महिला ने बताया कि मेरे ममिया ससुर ठाकुरलाल जाटव (भीम आर्मी नेता) ने मेरे पति को दूसरी महिला के साथ रखवा दिया। साथ ही मेरे हिस्से की जमीन बिकवा दी, जिससे मैं सरकारी जमीन पर कच्चा मकान बनाकर बच्चों सहित रह रही हूं। उधर ठाकुरलाल ने कहा कि इस महिला के बेटे को मेरे भांजे की दुकान से चोरी करते पकड़ा है। साथ ही इसकी बड़ी बहन ने अपने प्रेमी ब बेटों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी, जिसकी साजिश में यह भी शामिल थी। इस अजीबोगरीब मामले में पुलिस ने कार्यवाही का भरोसा दिलाकर महिला को धरने से उठाया।

रंगदारी पड़ी महंगी, गया जेल

कोतवाली अंतर्गत मनियर में रहन वाले गनेश पुत्र हरीशंकर राठौर ने आरोपी संजय पुत्र करीमा जाटव नि. मनियर द्वारा गालिया देने एवं शराब के लिए रुपए नही देने पर मारपीट करने उसकी गाडी तोडने एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की थी। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके पालन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने टीम लगाकर पतारसी की तो आरोपी संजय जाटव मनियर में मिल गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है, जिस पर पूर्व से मारपीट, लूट, अवैध शराब का विक्रय करना जैसे अपराध दर्ज हैं। पुराना आपराधिक रिकॉर्ड होने पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

पेट्रोल छिड़ककर बच्चों सहित माधव चौक पर भरी दोपहरी में बैठी महिला, ममिया ससुर पर लगाए आरोप
खुद पर पेट्रोल छिड़क कर माधव चौक पर धरना देती महिला
पेट्रोल छिड़ककर बच्चों सहित माधव चौक पर भरी दोपहरी में बैठी महिला, ममिया ससुर पर लगाए आरोप
रंगदारी में पकड़ा गया संजय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page