May 15, 2026
28 दिव्यांगजनों को मंगलम में मिलीं ई मोटराइज्ड स्कूटी

28 दिव्यांगजनों को मंगलम में मिलीं ई मोटराइज्ड स्कूटी

50 लाख की लागत से जिले को मिले कुल 31वाहन

शिवपुरी जिले के 28 दिव्यांगजनों को आज जापानी तकनीकी से बनी ई स्कूटी व्हीकल वितरित की गईं।मंगलम में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्मिक सन्त रघुवीर सिंह गौर एवं समाजसेवी श्रीमती रेणु सांखला के हाथों से यह मोटराइज्ड स्कूटी का वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मप्र के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया के अलावा सक्षम संस्था के रविन्द्र कोपरगांवकर मंच पर उपस्थित रहे।
सक्षम के अध्यक्ष रविन्द्र कोपरगांवकर ने बताया कि आरएसएस की प्रेरणा से यह संगठन देश भर में दिव्यांगजनों के लिए काम कर रहा है। इस साल देश भर में संस्था द्वारा 573 ई वाहन का वितरण किया गया है, जिनमे मप्र के 263 दिव्यांग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया के अनुरोध पर शिवपुरी जिले के लिए 31 दिव्यांगजनों को इसका लाभ दो चरण में दिया गया है।
आध्यत्मिक सन्त रघुवीर सिंह गौर ने मंगलम और सक्षम के सँयुक्त प्रयास को ईश्वरीय सेवा के समकक्ष बताते हुए शिवपुरी जिले की ओर से धन्यवाद दिया। मंगलम अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह ने सक्षम और आरएसएस के सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी।
आयुक्त दिव्यांगजन डॉ अजय खेमरिया ने बताया कि अगले चरण शिवपुरी के करीब 50 दिव्यांगजनों को ई स्कूटी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल करीब 50 लाख रुपए की लागत से 31 व्हीकल प्रदान किये जा चुके हैं।
कार्यक्रम में उपसंचालक सामजिक न्याय नम्रता गुप्ता, सक्षम के विश्वजीत सरमण्डल, संजय पडवाड़े, मंगलम संचालक सुनीत चौहान, राजीव श्रीवास्तव, रंजीत गुप्ता, अरविंद जैन ,रौनक कोचेटा,डॉ रामनिवास शर्मा,समेत बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिजन उपस्थित रहे।आभार प्रदर्शन की रस्म कोषाध्यक्ष दीपक गोयल ने पूर्ण की।

जापानी तकनीकी से बनी है व्हीकल: :

गुरुवार को वितरित की गई ई व्हीकल का डिजाइन आई आई टी मद्रास द्वारा जापानी तकनीक पर किया है।यह घर और बाहर समान रूप से उपयोगी व्हीकल है।एक बैटरी चार्ज में करीब 40 किमी तक चल सकती है।

28 दिव्यांगजनों को मंगलम में मिलीं ई मोटराइज्ड स्कूटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page