April 17, 2026
मुझ पर कोई पॉलिटिकल प्रेशर काम नहीं करता: नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने की पत्रकारों से मुलाकात

मुझ पर कोई पॉलिटिकल प्रेशर काम नहीं करता: नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने की पत्रकारों से मुलाकात
जिले की समस्याओं को मीडियाकर्मियों से जाना, फिर दिया पुराना डायलॉग: शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो

शिवपुरी। शासकीय जमीन पर यदि कोई अतिक्रमण है, तो उसे हटाने में कोई दिक्कत नहीं आती। मुझ पर कोई पॉलिटिकल प्रेशर भी काम नहीं करता, बल्कि मुझे तो सपोर्ट ही मिला हैं। यह बात सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कही। इस दौरान उन्होंने शहर व जिले के हालातों को भी ख़बरनवीसों से जाना। इसके बाद वो ही रटा रटाया डायलॉग कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही को मिले, यह प्रयास रहेगा।
जिले के नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सोमवार को प्रभार लेने से पूर्व प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उन्होंने मीडियाकर्मियों से परिचय प्राप्त कर अपने बारे में बताया। वर्ष 2015 बैच के अर्पित वर्मा का कहना था कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर हो, तथा हर पात्र हितग्राही को उसका लाभ मिले, वो हमारी प्राथमिकता रहेगी।
अर्पित वर्मा ने कहा कि शहर हो या जिला, जहां पर भी कॉलोनियां काटी जा रही हैं, उनमें सभी नियमों का पालन हो, तथा उसमें रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें, हमारा यही प्रयास रहेगा। शहर विकास छोड़कर नगरपालिका में नपाध्यक्ष एवं सीएमओ के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। सीएमओ मनमानी ओर उतारू हैं, तथा पूर्व कलेक्टर के आदेश के बावजूद गांधी पार्क से मेला नहीं हटवाया गया। शहर में सड़कें बदहाल हैं, पानी भी नियमित नहीं आ रहा, सीवर प्रोजेक्ट ने शहर को खोखला कर दिया। शिवपुरी में जल संरक्षण के लिए बने अधिकांश तालाभ खत्म हो गए, तथा जो बचे हैं, उन पर भी कब्जे हो रहे हैं। उक्त सभी समस्याओं को सुनने के बाद कलेक्टर ने कहा कि हम और आप सभी मिलकर शिवपुरी में बेहतर काम करें, ऐसा मेरा प्रयास रहेगा।

मेरा ओपिनियन::

कलेक्टर अर्पित वर्मा कम बोलने और अधिक करने पर विश्वास रखते हैं। पहले ही दिन कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं में जाकर कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग करने के साथ ही वो कागजों पर कम और धरातल पर अधिक नजर रखेंगे। मेरा मानना है कि शिवपुरी में सबसे अधिक जमीनों के गड़बड़झाले हैं, (जिनमें नेता भी संलिप्त हैं) उन पर वो सख्ती के साथ नियमानुसार कार्य करेंगे। फिलहाल राजस्व महकमा जरूर चिंतित है।

मुझ पर कोई पॉलिटिकल प्रेशर काम नहीं करता: नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने की पत्रकारों से मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page