
बैराड़ पुलिस ने पकड़ी साढ़े 11 लाख की स्मैक, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
धोरिया के तालाब में 7 साल के बालक की डूबने से मौत, नहाने गया था दोस्तों के साथ
शिवपुरी। जिले की बैराड़ थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 55.99 ग्राम स्मैक (कीमत 11.50 लाख) पकड़ी। वहीं बैराड़ के धोरिया गांव के तालाब में 7 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई।
बैराड़ थाना पुलिस को मंगलवार को थाना मुखविर से सूचना मिली कि सिद्ध बाबा स्थान बरोद रोड बैराड पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के लिए खडे है। पुलिस टीम ने जब मौके पर जाकर देखा तो दो युवक मिले। पूछने पर एक ने अपना नाम आशिक पुत्र शिशुपाल रावत निवासी मोनू गुर्जर के फड के सामने बैराड एवं टिंकल उर्फ शेरा पुत्र रामेश्वर रावत निवासी कालामढ बैराड का होना बताया। आरोपी आशिक रावत के कब्जे से 32.29 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं आरोपी टिंकल उर्फ शेरा रावत के कब्जे से 23.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल 55.99 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 11,50,000 रुपए की जप्त की गई एवं आरोपीगणों से पूछताछ की तब उन्होने अन्य सप्लायरों के नाम बताए हैं जिन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उन पर भी कडी कार्यवाही की जाएगी आरोपीगणों ने बताया कि करीब 2 वर्ष से वो स्मैंक बिक्री कर रहे है तथा 3500 रुपए मे एक ग्राम के हिसाब से शिवपुरी से खरीदकर लाते है व 10000 रुपए की एक ग्राम के हिसाब से पुडिया बनाकर लोगों को विक्री करते हैं। आरोपीगणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।
इनकी रही भूमिका : निरी सुरेश शर्मा , उनि धर्मेन्द्र शिवहरे , सउनि सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर. इकबाल अहमद, आर ज्ञान सिंह रावत, अतर सिंह रावत, राजेन्द्र प्रसाद, रविन्द्र धाकङ, अजय नीखरा , चा.आर. 72 मनीष परिहार।
तालाब में डूबने से बालक की मौत
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धोरिया में रहने वाला 7 वर्षीय बाबू पुत्र गजानंद धाकड़, मंगलवार की दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया। इस दौरान बाबू गहरे में चले जाने की वजह से बाहर नहीं निकल पाया। उसके दोस्तों ने परिजनों व गांव वालों को सूचना दी। तालाब में से बमुश्किल बालक को बाहर निकाला। परिजन उसे पहले बैराड़ अस्पताल और फिर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर आए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया।






