April 5, 2026
नगरपालिका में अध्यक्ष व उनके पति ने की फाइलें चेक, केशबुक ले गए अपने साथ, हुआ हंगामा

नगरपालिका में अध्यक्ष व उनके पति ने की फाइलें चेक, केशबुक ले गए अपने साथ, हुआ हंगामा
नपा के लेखापाल ने सीएमओ से की शिकायत, नपाध्यक्ष व उनके पति बदसलूकी करके नौकरी खाने की देते हैं धमकी

शिवपुरी। नगरपालिका शिवपुरी में गुरुवार की शाम को एकएएक नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा एवं उनके पति संजय शर्मा, नपा कार्यालय में पहुंचे। यहां जाकर नपाध्यक्ष ने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई तथा सीएमओ पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब मेरे बिना कोई भुगतान नहीं होगा। इतना ही नहीं नपाध्यक्ष एवं उनके पति ने नपा कार्यालय में रखी फाइलों का अवलोकन करने के बाद कैशबैक सहित कुछ फाइलों को अपने ड्राइवर को देकर उसे अपने साथ ले गए। नपाध्यक्ष कैशबैक व फाइलें लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। कुछ देर बाद सीएमओ भी कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे।
शिवपुरी नगरपालिका में चल रहे भ्रष्टाचार के बीच कब, कौन, किसके साथ खड़ा हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। कल तक सीएमओ और नपाध्यक्ष की जुगलबंदी अच्छी चल रही थी, लेकिन किसी भुगतान में कमीशन को लेकर इनके बीच में तनातनी हो गई। इस विवाद के बीच नपा के लेखापाल रविकांत झा ने सीएमओ को एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने बताया कि मेरे साथ नपाध्यक्ष व उनके पति बहुत बुरा व्यवहार करते हैं। इतना ही नहीं, वो मुझे नौकरी से हटाने की धमकी भी देते हैं। इन हालातों के बीच नौकरी करना बहुत मुश्किल हो गया है।
ग़ौरतलब है कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी नगरपालिका शिवपुरी में नपाध्यक्ष और सीएमओ की मनमानी के चलते शहर विकास तो दूर, सभी अपनी जेब भरने में जुट हुए हैं। जिसके चलते अब हालात इतने खराब हो गए कि अब तो कार्यालय में ही उठापटक की तैयारी शुरू हो गई है।

नगरपालिका में अध्यक्ष व उनके पति ने की फाइलें चेक, केशबुक ले गए अपने साथ, हुआ हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page