March 31, 2026
जिसके लिए दी जान, अब उसी से है अर्जुन की आत्मा को न्याय की आस, प्रेमिका के पुलिस ने करवाए 164 में बयान

जिसके लिए दी जान, अब उसी से है अर्जुन की आत्मा को न्याय की आस, प्रेमिका के पुलिस ने करवाए 164 में बयान
प्रेमी को मारने के आरोपी प्रेमिका के पिता व दादा को भेजा जेल, बढ़ सकते हैं आरोपी, पेट में चोट देकर ली जान

शिवपुरी। प्रेमिका की सगाई से पहले ही उसे अपने साथ भगा ले जाने के प्रयास में जान गंवाने वाले अर्जुन पाल की आत्मा को अपनी प्रेमिका से ही न्याय की लड़ाई लड़ने की आस है। कोलारस पुलिस ने लड़की के पिता व दादा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। लड़की को पुलिस ने सोमवार को शिवपुरी के वन स्टॉप सेंटर में रखा, तथा मंगलवार को उसके 164 में बयान करवाए जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों की माने तो रन्नौद के ग्राम नगमा में रहने वाले अर्जुन पाल का प्रेम प्रसंग चंदेरिया कोलारस की लड़की से चल रहा था। यह बात लड़की के परिजनों को भी पता थी, शायद इसलिए उन्होंने लड़की की सगाई का कार्यक्रम 30 मार्च को तय कर दिया था। संभवतः लड़की ने किसी तरह यह जानकारी अपने प्रेमी अर्जुन तक पहुंचा दी थी। सगाई से पहले ही अर्जुन अपनी प्रेमिका को साथ में भगा ले जाने के लिए तैयारी के साथ रविवार की रात अपने साथी कल्ला पाल के साथ आया था। इधर लड़की के परिजनों को भी भनक लग गई थी कि अर्जुन रात में आने वाला है, तो उन्होंने भी अपने जासूस लगा दिए थे। बताते हैं कि रात में जैसे ही अर्जुन कोलारस के बायपास पर बस से उतरा, तो लड़की के परिजनों ने उसे घेर लिया। वो उसे पकड़कर घर तक ले आए, और फिर उसे पेड़ से बांधकर उसके पेट में लगातार इतनी बुरी तरह मारा कि उसकी जान चली गई। फिर उसकी लाश को समीप ही नाले में फेंक आए।
पुलिस सूत्रों की मानें तो यह घटनाक्रम मृतक अर्जुन की प्रेमिका के सामने हुआ था, इसलिए घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए लड़की को अपनी कस्टडी में लेकर उससे घटना के बारे में पूछा। चूंकि लड़की भी अर्जुन से प्रेम करती थी, इसलिए संभवतः उसने पूरी घटना पुलिस को बता दी। घटना के बाद लड़की की सगाई तो बहुत पीछे छूट चुकी थी, चूंकि सोमवार की छुट्टी थी, इसलिए लड़की को शिवपुरी के वन स्टॉप सेंटर में रखवा दिया था। आज मंगलवार को वर्किंग डे में लड़की के धारा 164 में बयान दर्ज करवाए। इस बीच कोलारस पुलिस ने लड़की के पिता दिनेश कुशवाह एवं दादा लट्टूराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी इसमें और भी नाम बढ़ सकते हैं।

बोले एसडीओपी: लड़की के बयान महत्वपूर्ण

अर्जुन हत्याकांड में आरोपी बने लड़की के पिता एवं दादा को जेल भेज दिया गया। कल छुट्टी होने की वजह से लड़की को शिवपुरी के वन स्टॉप सेंटर में रखने के बाद आज उसके 164 में बयान लिए गए हैं। लड़की के बयान इस मामले में महत्वपूर्ण होंगे।
संजय मिश्रा, SDOP कोलारस

जिसके लिए दी जान, अब उसी से है अर्जुन की आत्मा को न्याय की आस, प्रेमिका के पुलिस ने करवाए 164 में बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page