March 28, 2026
जी-हुजूरी से डीईओ बने विवेक को यह भी पता नहीं, कि विधायक की शिकायत पर शिक्षक को सीधे निलंबित नहीं करते न्यायालय ने 14 दिन में ही दिया स्टे, साथ ही सिखाया पाठ, ऐसे नहीं कर सकते निलंबित शिवपुरी। जिले के पोहरी विकासखंड में पदस्थ शासकीय शिक्षक साकेत पुरोहित को एक वीडियो के फेर में पिछोर विधायक की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने निलंबित कर दिया। निलंबन का कारण, शिक्षक की मिमिक्री से अशांति फैलान बताया। साकेत की वो वीडियो तो पूरे देश में वायरल हो गई, तो फिर डीईओ के हिसाब से तो देश में ईरान जैसे हालात बन जाने चाहिए थे। पिछोर निवासी शिक्षक साकेत के निलंबन पर न्यायालय ने स्टे देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को यह नसीहत भी दी है, कि किसी भी शासकीय कर्मचारी को निलंबित करने की एक प्रक्रिया होती है, जिसका पालन करना जरूरी होता है। बिना प्रक्रिया पूरी किए, सीधे ही निलंबित करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। जीहुजूरी की दम पर शिक्षा विभाग के मुखिया बने विवेक श्रीवास्तव ने शिक्षक साकेत को निलंबित करने के पीछे जो कारण लिखा, वो भी कम चौंकाने वाला नहीं था। उन्होंने तो पिछोर विधायक की शिकायत को सरकार का आदेश मानते हुए निलंबन आदेश में लिखा था कि शिक्षक के ऐसे वीडियो से क्षेत्र में अशांति फैल सकती है। जबकि साकेत का यह वीडियो पूरे देश में न केवल वायरल हो गया, बल्कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इस कार्यवाही को गलत ठहराया। यदि डीईओ के कारण को सही माना जाए, तो अभी तक देश में युद्ध के हालात निर्मित हो जाने चाहिए थे। नियमाविरुद्ध चल रहे प्राइवेट स्कूलों पर चुप्पी एक तरफ जहां डीईओ सत्ताधारी दल के नेताओं के आदेश का इस तरह अक्षरश पालन कर रहे हैं, मानों वो डीईओ नहीं, उनके सेवक हों। जबकि जिला मुख्यालय पर नियम विरुद्ध प्राइवेट स्कूल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं, लेकिन सांठगांठ के चलते उन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे। शिवपुरी में कुत्तों का आतंक, 5 को काटा शिवपुरी शहर में आवारा कुत्तों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते शुक्रवार की शाम सईसपुरा में 14 वर्षीय किशोरी सायना खान को उस समय एक कुत्ते ने पैर में काट लिया, जब वो बच्चों को दादी के घर छोड़ने के लिए पैदल जा रही थी। सायना के पैर में कुत्ते ने इतना गहरा जख्म दिया कि उसमें दो टांके लगे हैं। बताते हैं कि सायना के बाद उसी कुत्ते ने 4 अन्य बच्चों की भी काटकर लहूलुहान कर दिया। शिवपुरी नपा कुत्तों की नसबंदी का समाचार छपवाने के बाद चुप्पी साधे बैठी है, और शहरवासी दहशतज़दा हैं।

जी-हुजूरी से डीईओ बने विवेक को यह भी पता नहीं, कि विधायक की शिकायत पर शिक्षक को सीधे निलंबित नहीं करते
न्यायालय ने 14 दिन में ही दिया स्टे, साथ ही सिखाया पाठ, ऐसे नहीं कर सकते निलंबित

शिवपुरी। जिले के पोहरी विकासखंड में पदस्थ शासकीय शिक्षक साकेत पुरोहित को एक वीडियो के फेर में पिछोर विधायक की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने निलंबित कर दिया। निलंबन का कारण, शिक्षक की मिमिक्री से अशांति फैलान बताया। साकेत की वो वीडियो तो पूरे देश में वायरल हो गई, तो फिर डीईओ के हिसाब से तो देश में ईरान जैसे हालात बन जाने चाहिए थे।
पिछोर निवासी शिक्षक साकेत के निलंबन पर न्यायालय ने स्टे देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को यह नसीहत भी दी है, कि किसी भी शासकीय कर्मचारी को निलंबित करने की एक प्रक्रिया होती है, जिसका पालन करना जरूरी होता है। बिना प्रक्रिया पूरी किए, सीधे ही निलंबित करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। जीहुजूरी की दम पर शिक्षा विभाग के मुखिया बने विवेक श्रीवास्तव ने शिक्षक साकेत को निलंबित करने के पीछे जो कारण लिखा, वो भी कम चौंकाने वाला नहीं था। उन्होंने तो पिछोर विधायक की शिकायत को सरकार का आदेश मानते हुए निलंबन आदेश में लिखा था कि शिक्षक के ऐसे वीडियो से क्षेत्र में अशांति फैल सकती है। जबकि साकेत का यह वीडियो पूरे देश में न केवल वायरल हो गया, बल्कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इस कार्यवाही को गलत ठहराया। यदि डीईओ के कारण को सही माना जाए, तो अभी तक देश में युद्ध के हालात निर्मित हो जाने चाहिए थे।

नियमाविरुद्ध चल रहे प्राइवेट स्कूलों पर चुप्पी

एक तरफ जहां डीईओ सत्ताधारी दल के नेताओं के आदेश का इस तरह अक्षरश पालन कर रहे हैं, मानों वो डीईओ नहीं, उनके सेवक हों। जबकि जिला मुख्यालय पर नियम विरुद्ध प्राइवेट स्कूल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं, लेकिन सांठगांठ के चलते उन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे।

शिवपुरी में कुत्तों का आतंक, 5 को काटा

शिवपुरी शहर में आवारा कुत्तों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते शुक्रवार की शाम सईसपुरा में 14 वर्षीय किशोरी सायना खान को उस समय एक कुत्ते ने पैर में काट लिया, जब वो बच्चों को दादी के घर छोड़ने के लिए पैदल जा रही थी। सायना के पैर में कुत्ते ने इतना गहरा जख्म दिया कि उसमें दो टांके लगे हैं। बताते हैं कि सायना के बाद उसी कुत्ते ने 4 अन्य बच्चों की भी काटकर लहूलुहान कर दिया। शिवपुरी नपा कुत्तों की नसबंदी का समाचार छपवाने के बाद चुप्पी साधे बैठी है, और शहरवासी दहशतज़दा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page