March 28, 2026
इंस्टाग्राम पर आया लाइव, दोस्तों को दी फ्लाइंग किस, फंदा लगाने चढ़ा, दोस्त बचाने दौड़े, कुछ पल पहले ही छोड़ गया दुनिया

इंस्टाग्राम पर आया लाइव, दोस्तों को दी फ्लाइंग किस, फंदा लगाने चढ़ा, दोस्त बचाने दौड़े, कुछ पल पहले ही छोड़ गया दुनिया
परिवार का कोई नहीं, दोस्तों की भीड़ लगी पीएम हाउस पर, इतना यारबाज मनोज आखिर क्यों जिंदगी से इतना निराश हो गया..?

शिवपुरी। शनिवार की दोपहर लगभग 11:30 बजे जब मैं कोतवाली की तरफ जा रहा था, तो पीएम हाउस के सामने कुछ देर के लिए जाम लग गया। जब रुक कर देखा तो एक शव के साथ उसके दोस्तों की भीड़ ही इतनी अधिक थी, कि जाम में फंसे लोगों ने भी उसे अंतिम विदाई दी। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस भीड़ में उसके परिवार का कोई नहीं था। सौतेली मां और उसके बच्चे हैं, जबकि मनोज की एक सगी विवाहित बहन है।
इतने दोस्तों के बीच भी यह कैसा अकेलापन
मनोज रजक के पिता ने पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। मनोज की एक सगी बहन शादीशुदा है, जबकि सौतेली मां, दो बहने व एक भाई है। किराए का कमरा लेकर अकेला रहने वाला मनोज यूं तो मैकेनिक हेल्पर था, लेकिन उसके अच्छे व्यवहार से दोस्त बहुत बन गए थे। मनोज हेल्परी के अलावा रेडीमेड का काम अपने घर से करता था, तथा उसके दोस्त भी उससे ही कपड़े खरीदते थे। इतने दोस्तों के बीच मनोज इतना अकेला क्यों महसूस कर रहा था, क्योंकि उसके वीडियो में अकेलेपन का सेड सोंग चल रहा था।

दोस्तो में दुख के साथ निराशा

22 वर्षीय मृतक मनोज के दोस्त शुभम ने बताया कि जैसे ही हमने उसे सुसाइड करते हुए लाइव देखा, तो अभी दोस्त उसे ऐसा करने से रोकने के लिए अपनी गाड़ियों से तेजी से रवाना हुए, लेकिन अफसोस कि हम पहुंचने में थोड़े ही लेट हो गए, और हमारा दोस्त हमें छोड़कर चला गया।
आत्मघाती कदम का कारण ढूंढना बहुत जरूरी
देहात थाना पुलिस ने इसमें मर्ग कायम कर लिया है, तथा थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया है कि हम वजह ढूंढेंगे। मनोज का मोबाइल शायद इसमें पुलिस की मदद कर सकता है।

इंस्टाग्राम पर आया लाइव, दोस्तों को दी फ्लाइंग किस, फंदा लगाने चढ़ा, दोस्त बचाने दौड़े, कुछ पल पहले ही छोड़ गया दुनियाइंस्टाग्राम पर आया लाइव, दोस्तों को दी फ्लाइंग किस, फंदा लगाने चढ़ा, दोस्त बचाने दौड़े, कुछ पल पहले ही छोड़ गया दुनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page