
इंडस्ट्रियल एरिया में आटा मिल में लगी आग, लाखों का माल खाक, लोकडाउन की थी तैयारी
कोलारस में गैस सिलेंडर चोरी, शिवपुरी व कोलारस में 4 स्थानों पर चोरी कर दिया पुलिस को चैलेंज
शिवपुरी। शहर के गुना नाके के पास इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आटा मिल गोदाम में शुक्रवार की सुबह आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। उधर कोलारस में चोर गैस सिलेंडर सहित अन्य समान चोरी कर ले गए। बीती रात चोरों ने शिवपुरी एवं कोलारस में 4 स्थानों पर चोरी कर पुलिस को चैलेंज दिया है।
जबसे देश के प्रधानमंत्री ने देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है, तबसे हर व्यापारी ने अपने माल के स्टॉक को बढ़ा दिया है। शिवपुरी के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अर्पित बंसल की आटा मिल में बड़ी मात्रा में गेहूं का आटा एवं पैकिंग के भरे कट्टे रखे थे। आज सुबह एकाएक मिल गोदाम में आग लग गई, जिसमें लगभग 4 लाख रुपए कीमत का आटा व मशीनरी जल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
शिवपुरी व कोलारस में चोरों ने की गश्त
बीती रात शिवपुरी के कोतवाली क्षेत्र एवं कोलारस में चोरों ने रात्रि गश्त किया। शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज के पास सहज योग ध्यान केंद्र के ताले तोड़कर चोर पीतल की मूर्तियां, घंटी, पूजा सामग्री, 56 इंच की LED एवं साउंड सिस्टम चुरा ले गए। वहीं एबी रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारी अमित श्रीवास्तव के गोदाम का ताला तोड़कर चोर थ्री गेट वाले 3 फ्रिज (कीमत 90 हजार) चोरी कर ले गए।
इसी क्रम में चोरों ने कोलारस कस्बे में भोलाराम शर्मा के सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित 15 हजार नगद व गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। वहीं पास में हरिमोहन रघुवंशी के निर्माणाधीन मकान से कटर सहित अन्य निर्माण सामग्री चोरी कर ली।






