March 27, 2026
नपा की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर बिना टेंडर विज्ञप्ति के मेला लगवा रहे थे सीएमओ

नपा की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर बिना टेंडर विज्ञप्ति के मेला लगवा रहे थे सीएमओ
मामला गांधी पार्क मेले का: कलेक्टर ने एसडीएम को जांच के दिए निर्देश, अब सीएमओ ने निकलवाई विज्ञप्ति टेंडर

शिवपुरी। आर्थिक स्थिति खराब होने का रोना रोकर शिवपुरी शहर के गांधी पार्क में मेला लगाने का ठेका बिना किसी विज्ञप्ति टेंडर के नपा सीएमओ ने दे दिया था। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि नपा की जगह साहब ने अपना हित साध लिया था। जब यह मामला कलेक्टर के संज्ञान में आया, तो उन्होंने एसडीएम शिवपुरी को निर्देश दिए कि गांधी पार्क में मेला ठेके पर।देने की प्रक्रिया पूरी हुई या नहीं। जब एसडीएम ने मालूम किया तो पता चला कि नपा सीएमओ ने बिना विज्ञप्ति टेंडर के अपनी गारंटी पर मेला लगाने की परमीशन गांधी जी से प्रेम के चलते दे दी थी। एसडीएम ने निर्देश दिए कि मेले को प्रक्रिया के अनुसार ही लगाया जाए, अन्यथा इसे हटाया जाए।
जब गारंटी मोदी की नहीं चल पाई, तो सीएमओ की ठेकेदार को दी गई गारंटी कैसे चल पाती। मामला प्रशासन के सामने ओपन होने के बाद सीएमओ ने अपनी गर्दन बचाने के लिए आनन-फानन में गांधी पार्क में मेले की विज्ञप्ति अपने कसीदे गढ़ने वाले समाचार पत्रों में देकर मेले के ठेके की प्रक्रिया को शुरू कर दिया। अब मेले में और भी ठेकेदार दावेदारी कर पाएंगे।
इस पूरे मामले में सोचनीय पहलू है कि एक तरफ नपा की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर खेल मैदान को मेला ग्राउंड बनाने पर आमादा नपा सीएमओ ने ठेकेदार भागचंद शिवहरे से सांठगांठ करके अपनी गारंटी पर मेला लगाने की अनुमति दे दी। ठेकेदार भी यह सोचकर कि गांधी जी तो दमदार हैं, इसलिए उसने मेले को सजा ही दिया, जबकि अभी इस मेले की विज्ञप्ति ही जारी हुई है। यानि एक तरफ सीएमओ नपा के कर्मचारियों को वेतन देने के नाम पर आर्थिक स्थिति खराब होने की मजबूरी बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर इस तरह बिना प्रक्रिया के ही मेले लगवाकर निजी स्वार्थपूर्ति में लगे हुए हैं। बताया तो यह भी जाता है कि शासन से आने वाले बजट में से कमीशन लेकर भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी है,

बोले कलेक्टर: बिना प्रक्रिया के नहीं लगेगा मेला

मेरे पास यह शिकायत आई थी, तो मैने एसडीएम से जांच करने को कहा। गांधी पार्क में मेला बिना प्रक्रिया के दिया गया, जो पूरी तरह से गलत है। यदि मैदान किराए पर देना है, तो उसकी विज्ञप्ति टेंडर निकलना जरूरी है।
रविंद्र कुमार चौधरी, कलेक्टर शिवपुरी

नपा की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर बिना टेंडर विज्ञप्ति के मेला लगवा रहे थे सीएमओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page