March 23, 2026
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. यूसुफ जमाल ने किया हृदय रोगियों का निःशुल्क परीक्षण व उपचार

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. यूसुफ जमाल ने किया हृदय रोगियों का निःशुल्क परीक्षण व उपचार
मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन ने देखीं व्यवस्थाएं, रिकॉर्ड मरीजों को मिला इलाज

शिवपुरी। सीएम राइज स्कूल में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में सोमवार को जीबी पंत हॉस्पिटल दिल्ली के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. यूसुफ जमाल द्वारा सोमवार को हृदय रोगियों का परीक्षण कर निःशुल्क उपचार किया गया। हृदयरोगियों के लिए डॉ. जमाल देश भर में जाने जाते हैं। आज ही क्षेत्रीय सांसद के पुत्र एवं मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने भी मेगा स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं को देखकर इस आयोजन में भागीदारी निभा रहे सभी लोगों के कार्य की तारीफ भी की।
शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने उपस्थित होकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त किया। डॉ. जमाल द्वारा मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुरूप आवश्यक सलाह दी गई तथा समुचित उपचार सुनिश्चित किया गया।
उक्त स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर ओपीडी, विभिन्न प्रकार की जांचें एवं दवा वितरण की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।
इस अवसर पर कोलारस निवासी कृष्णा गुप्ता ने भी शिविर में पहुंचकर अपना हृदय परीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि शिविर की जानकारी उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई। शिविर में पंजीयन कराकर डॉ. जमाल से परामर्श लेने पर उन्हें अत्यंत संतोषजनक उपचार प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा सरल एवं स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई तथा सभी आवश्यक जांचें निःशुल्क कराई गईं। उन्होंने इस पहल को उन मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी बताया, जो बड़े शहरों में जाकर उपचार कराने में असमर्थ रहते हैं, एवं जिला प्रशासन तथा चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ शिवपुरी का वृहद स्वास्थ्य शिविर

एक ही स्थान पर सबसे बड़े निःशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी कैंप की उपलब्धि
शिवपुरी. रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन द्वारा शिवपुरी में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर को एक ही स्थान पर आयोजित सबसे बड़े निःशुल्क बहु-विशेषज्ञता (मल्टी-स्पेशियलिटी) चिकित्सा शिविर के रूप में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि जिले सहित प्रदेश के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है।
उक्त शिविर का आयोजन 17 से 24 मार्च तक रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के माध्यम से किया गया। शिविर में देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा स्टाफ एवं स्वयंसेवकों की टीम द्वारा आमजन को व्यापक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. यूसुफ जमाल ने किया हृदय रोगियों का निःशुल्क परीक्षण व उपचार कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. यूसुफ जमाल ने किया हृदय रोगियों का निःशुल्क परीक्षण व उपचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page