
शिवपुरी शहर के मध्य स्थित तिकोनिया (मटका) पार्क के नाम का नपा परिषद की बैठक में तीन बार बदले नाम, फिर भी बेनाम
2016 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया, 2017 में ज्योतिवा फुले और 2026 में अटल बिहारी
शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री के सपनों की आधुनिक पर्यटन नगरी शिवपुरी शहर के मध्य स्थित एक सुंदर व आकर्षक तिकोनिया (मटका) पार्क है। जिसके नामकरण को लेकर नगरपालिका परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखे गए। अध्यक्ष बदलने के साथ ही नपा बैठक के एजेंडे में पार्क का नाम भी बदलता रहा। जिसके परिणाम स्वरूप आज भी यह तिकोनिया पार्क हो कहलाता है।
गांधी पार्क के सामने स्थित एक पार्क है, जिसका आकार तिकोनिया है, इसलिए उसका नाम तिकोनिया (मटका) पार्क कहा जाता है। जिसके संरक्षण के रूप में मानव वेलफेयर सोसाइटी का नाम लिखा है, लेकिन पार्क का नाम कुछ नहीं है। ऐसा नहीं है कि इसके नामकरण के लिए नपा परिषद शिवपुरी की बैठकों के एजेंडे में शामिल किया गया। 26 दिसंबर 2016 को हुई परिषद बैठक के एजेंडे में बिंदु क्रमांक 1 पर तिकोनिया पार्क का नाम कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया का नाम, 6 नवंबर 2017 की बैठक के एजेंडे में बिंदु क्रमांक 5 पर महात्मा फुले व सावित्री फुले की प्रतिमा स्थापित करने तथा 27 जनवरी 2026 की बैठक एजेंडे के बिंदु क्रमांक 21 पर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया गया। महत्वपूर्ण बात यह ह कि पिछले 10 साल में नगरपालिका शिवपुरी की बैठकों में एक पार्क का नामकरण करने के लिए अलग-अलग नाम के प्रस्ताव पास होते रहे, लेकिन अभी तक उस पार्क को कोई नाम नहीं मिल पाया।
गांधी पार्क में मेला लगाने से खिलाड़ी परेशान
तिकोनिया पार्क के सामने स्थित गांधी पार्क में नपा सीएमओ की हठधर्मिता के चलते मेला लगने से 75 फीसदी खेल मैदान घेर लिए जाने से खिलाड़ियों को जगह न मिलने से वो एक सीमित जगह पर ही मैच खेल रहे हैं, जिससे उनके आपस में चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।








1 thought on “शिवपुरी शहर के मध्य स्थित तिकोनिया (मटका) पार्क के नाम का नपा परिषद की बैठक में तीन बार बदले नाम, फिर भी बेनाम”