March 17, 2026
भूत पुलिया के सामने घर में घुसे चोर, परिजनों के जागने पर कूदकर भागे, पीछा किया तो साथियों के साथ पथराव किया

भूत पुलिया के सामने घर में घुसे चोर, परिजनों के जागने पर कूदकर भागे, पीछा किया तो साथियों के साथ पथराव किया
परिजन वापस घर लौटे, सूचना देते ही पुलिस आई, सर्चिंग के मिलीं 4 बाइक, अजजा छात्रावास की बाइक, सुबह चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे

शिवपुरी शहर में अब घरों में चोरी-डकैती डालने के लिए गिरोह घूम रहे हैं। बीती रात भूत पुलिया के सामने एक घर में छत के रास्ते ऊपरी मंजिल पर आए चोरों की आहट घरवालों ने सुनी, तो लाइट जला दी। इस दौरान 3-4 चोर छत से कूदकर भागे, तो मकान मालिक मुकेश पांडेय अपने बेटे के साथ लाठी लेकर पीछे भागा। घर से महज 100 कदम की दूरी पर ही चोरों के एक दर्जन साथी बैठे थे, जिन्होंने उल्टा पथराव कर दिया।
चोर गिरोह की तरफ से हुए पथराव को देख भवन मालिक व उनका बेटा घर वापस आए, तथा पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस आई तो मकान मालिक भी उनके साथ सर्चिंग में निकले, तो 4 बाइक नेशनल पार्क की बाउंड्री के पास पड़ी मिलीं। जिन्हें फिजिकल थाना पुलिस उठा ले आई। इसी बीच आज सुबह अजजा छात्रावास के लड़के फिजिकल थाने पर बाइक चोरी की रिपोर्ट करने गए, तथा ये वो ही बाइक हैं जिन्हें रात में पुलिस ने चोर लुटेरों के भागने पर जब्त की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, तथा इस वारदात के तार अजजा बालक छात्रावास से जुड़े हैं, तथा उनमें रहने वाले लड़के इन लुटेरों की टोली से मिले हुए है। इस तरह तो शहर में मौजूद छात्रावास शहर की जनता के लिए खतरा बन गए हैं।
फिजिकल थाना पुलिस की टीम ही रात में चारों बाइक लेकर थाने आई, तो सुबह छात्रावास के लड़के अपनी बाइक चोरी की शिकायत करने थाने पहुंच गए। ऐसा लगता है कि इन्हें कोई ज्ञान दे रहा है कि अपनी बाइक की चोरी की रिपोर्ट डलवा दो, तो बच जाओगे। वैसे भी शहर में आदिवासी नेता बहुत हैं, किसे ने भी यह ज्ञान परोस दिया होगा, जिसका पालन यह लड़के के रहे हैं। पांडे परिवार इस घटना के बाद से दहशतज़दा है, क्योंकि जब शहर में मौजूद छात्रावास के लड़के ही इस तरह के अपराध करेंगे, तो फिर शहरवासी सुरक्षित कैसे रह पाएंगे।

भूत पुलिया के सामने घर में घुसे चोर, परिजनों के जागने पर कूदकर भागे, पीछा किया तो साथियों के साथ पथराव किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page