May 6, 2026
डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ की ठगी करने वाले 3 आरोपी दबोचे, तीन फरार, तलाश जारी

डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ की ठगी करने वाले 3 आरोपी दबोचे, तीन फरार, तलाश जारी
जा रही थी शादी करने, रास्ते में हुआ एक्सीडेंट, 5 दिन कोमा में रहने के बाद तोड़ा दम

शिवपुरी। मोबाइल फोन पर अश्लील बातचीत करने के वीडियो बनाकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य पिछोर पुलिस ने दबोच लिए, जो अभी तक 1 करोड़ की ठगी कर चुके थे। इनके तीन साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा को जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अश्लील वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य कछोआ के जंगल में छुपे हुए हैं। थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार ने माई दलबल के छापामार कार्यवाही करते हुए ग्राम पारेश्वर के ठाकुरदास पुत्र जहार सिंह लोधी, चंद्रशेखर पुत्र केशव लोधी एवं भोला उर्फ भोलू पुत्र सरबजीत लोधी नि. छितीपुर को धर दबोचा। उनके कब्जे से एक कार व 3 मोबाइल भी जब्त किए हैं। इनके 3 साथी अचेद्र, दशरथ व नवल फरार बताए जा रहे हैं। उक्त आरोपी अभी तक 1 करोड़ की साइबर ठगी कर चुके हैं।

5 दिन कोमा में रहकर दुल्हन ने तोड़ा दम

बीते 10 मार्च को अशोकनगर के नई सराय के बरखेड़ा गांव में दो कारों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई। एक कार में कोलारस निवासी साक्षी जैन (दुल्हन) अपने परिजनों के साथ सवार थी। इस हादसे में साक्षी के जीजा वैभव जैन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि साक्षी कोमा में चली गई थी। दूसरी कार का चालक राहुल यादव भी गम्भीर रूप से घायल हो गया था। राहुल ने दूसरे दिन तथा साक्षी ने आज दम तोड़ दिया। जबकि साक्षी के परिजन अभी भी गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। साक्षी की शादी विदिशा जिले के गंजबासौदा में होने वाली थी।

करेरा में अपराधी बेलगाम, फौजी को मारी गोली

करेरा के यादव मोहल्ले में रहने वाले रिटायर्ड फौजी महेंद्र सिंह गुर्जर के घर पर शनिवार की रात 9:45 बजे एक चोर ताला तोड़ रहा था। महेंद्र ने उसे देखकर पकड़ लिया, तो चोर ने कमर में से कट्टा निकालकर फौजी पर गोली चला दी। गोली पेट के पास से रगड़कर निकल गई। इसके बाद चोर ने कट्टे के बट से सिर पर हमला किया। लेकिन फौजी ने उसे पकड़ लिया। आरोपी मनोज सेंगर मूलतः महूरानीपुर का रहने वाला है, तथा कुछ समय से टीला रोड पर रह था है। करेरा में अपराधी बेलगाम हो गए हैं।

डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ की ठगी करने वाले 3 आरोपी दबोचे, तीन फरार, तलाश जारी

1 thought on “डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ की ठगी करने वाले 3 आरोपी दबोचे, तीन फरार, तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page