May 6, 2026
शिक्षक को भारी पदा पीएम की मिमिक्री करना, विधायक के शिकायत पर डीईओ ने किया सस्पेंड

शिक्षक को भारी पदा पीएम की मिमिक्री करना, विधायक के शिकायत पर डीईओ ने किया सस्पेंड
मामला पिछोर के शासकीय शिक्षक का: वीडियो को माना क्षेत्र में अशांति का कारण, जबकि गैस सिलेंडर की किल्लत पर बनाया वीडियो

शिवपुरी। जिले में यूं तो दर्जनों शासकीय शिक्षक हैं, जो मीडिया में काम करने के अलावा शासन की नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं इसके उलट पोहरी में पदस्थ एक शासकीय शिक्षक को गैस सिलेंडर की किल्लत का वीडियो बनाना ऐसा भारी पदा कि विधायक के पत्र देते ही बिना नोटिस दिए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।
शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी ब्लॉक बैराड़ विकासखंड पोहरी में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक साकेत पुरोहित ने शुक्रवार को गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए अपना एक मिमिक्री वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। जिसमें साकेत पीएम के अंदाज में जनता से पूछ रहे हैं, और चूल्हे की रोटी खाने से पेट में गैस को शिकायत दूर होने तथा अमीरी गरीबी का भेद ख होने की बात वो कह रहे हैं।
चूंकि साकेत पुरोहित पिछोर के रहने वाले हैं, तथा शुक्रवार को उनके द्वारा यह वीडियो डालते ही पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने जिला शिक्षा अधिकारी को एक पत्र लिखा, जिसमें उल्लेख किया कि उक्त शिक्षक जनप्रतिनिधियों की नकल कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में अशांति फैल रही है, इसलिए उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए।
इधर विधायक ने पत्र भेजा, उधर जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने शिक्षक को बिना कोई नोटिस दिए निलंबन आदेश जारी कर दिया। जबकि नियमानुसार शासकीय कर्मचारी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाता है। यह है शिवपुरी जिला, जहां अधिकारी शासन का काम न करके नेताओं की जीहुजूरी करके अपनी कुर्सी बचाए हुए हैं।

शिक्षक को भारी पदा पीएम की मिमिक्री करना, विधायक के शिकायत पर डीईओ ने किया सस्पेंड शिक्षक को भारी पदा पीएम की मिमिक्री करना, विधायक के शिकायत पर डीईओ ने किया सस्पेंड

1 thought on “शिक्षक को भारी पदा पीएम की मिमिक्री करना, विधायक के शिकायत पर डीईओ ने किया सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page