March 14, 2026
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उड़ाई माधव चौक:पार्क की जालियां, दो माह में दूसरी बार टूटी, हादसा या खुन्नस

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उड़ाई माधव चौक:पार्क की जालियां, दो माह में दूसरी बार टूटी, हादसा या खुन्नस
हृदय स्थल के सीसीटीवी कैमरे होंगे चालू, तो पता चल जाएगा टक्कर मारने वाला, वरना पहले की तरह रहेगा अंजान

शिवपुरी। शहर शिवपुरी को बसाने वाले माधव महाराज (प्रथम) की स्टेच्यू वाले हृदय स्थल माधव चौक के पार्क की जालियां, बीती रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उड़ा दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जालियों की बिल्डिंग टूटकर आधी अंदर और आधी बाहर फिक गईं। महत्वपूर्ण बात यह है कि लगभग दो माह के अंदर दूसरी बार माधव चौक में टक्कर मारी। क्या यह भी हादसा है या फिर कोई खुन्नस..!
शहर में जिस तरह से नशा हावी है, उतना ही तेज रफ्तार वाहनों की भी स्थिति है। शिवपुरी के हृदय स्थल माधव चौक के पार्क की जालियां बीती रात लगभग 12:45 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मारकर बिखेर दी। उस दौरान चौराहे पर ही दुकान करने वाले नरेंद्र कुशवाह ने रात में वीडियो बनाया। जबकि सुबह SD न्यूज के एक सुधि पाठक ने वीडियो बनाकर भेजा। चूंकि गुरुवार को शादी भी अधिक थीं, इस दौरान यदि कोई अन्य वाहन सामने आ जाता, तो कितना खतरनाक हादसा हो सकता था। जब पहले भी इसी दिशा की जाली तोड़ी गई थी, तब चौराहे पर लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे बंद थे, इसलिए मामला अज्ञात था। इस बार उम्मीद की जा सकती है कि टक्कर मारने वाला वाहन पकड़ में आ जाए। या फिर इस बार भी मामला अज्ञात में ही जाएगा।
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री का शहर आगमन है, इसलिए उनकी व्यवस्थाओं में व्यस्त ट्रैफिक प्रभारी को इस मामले की जानकारी देर दोपहर तक नहीं थी।
पहले तोड़ी थी प्रतिमा
शिवपुरी में हुए उत्सव हत्याकांड के दौरान भी शहर के कुछ लोगों ने चौराहे पर रखी माधव महाराज की प्रतिमा को उठाकर पास ही नालों के पास पटक कर उसे जलाने का प्रयास किया गया था। हालांकि शहर के हृदय स्थल माधव चौक का पार्क काफी खूबसूरत है।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उड़ाई माधव चौक:पार्क की जालियां, दो माह में दूसरी बार टूटी, हादसा या खुन्नस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page