March 9, 2026
शहर में आज दो व मंगलवार को थोकबंद शादियां होने से बनेंगे सड़क जाम के हालात, बस यात्री भी होंगे परेशान

शहर में आज दो व मंगलवार को थोकबंद शादियां होने से बनेंगे सड़क जाम के हालात, बस यात्री भी होंगे परेशान
बोले ट्रैफिक प्रभारी: कल बसों को नहीं रोकेंगे कठमई पर, ग्वालियर व गुना नाके तक आएंगी बसें

शिवपुरी। शादियों के सीजन के बीच जहां एक तरफ सोमवार को राजेश्वरी मंदिर के सामने वाली रोड पर दिन भर जाम के हालात बनते रहे, वहीं शादी वाली रात को पूरा शहर जाम हो सकता है। बाजार में स्थित मैरिज हाउस के अलावा बायपास पर स्थित थोकबंद मैरिज गार्डन में शादियों की वजह से यात्री बसों को भी रोक दिया जाता है। हालांकि ट्रैफिक प्रभारी का कहना है कि शहर में आने वाली बसों को कठमई पर न रोकते हुए ग्वालियर एवं गुना नाके पर रोका जाएगा।
गौरतलब है कि जिस तरह से आज मंदिर पर माता पूजन की भीड़ रही, वो सभी शादियां शहर में हो होंगी। मंगलवार को तो शहर का कोई भी मैरिज गार्डन या विवाह घर खाली नहीं है। ऐसे में कल की रात शहर की जनता को ट्रैफिक जाम के हालातों से गुजरना पड़ सकता है। शादी बारात में चलने वाले बड़े-बड़े डीजे ने भी ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक बिगाड़ा है। जबकि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्देश दिए जाते हैं, कि डीजे की लम्बाई-चौड़ाई अधिक नहीं होना चाहिए। बनाए गए नियमों का पालन न किए जाने की वजह से ही शहर में शादियों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती है।
इस संबंध में जब ट्रैफिक प्रभारी रणवीर यादव से बात हुई तो उनका कहना है कि आज तो केवल दो शादियां हैं, लेकिन कल शादियां अधिक हैं। उन्होंने कहा कि बायपास पर मरीज गार्डन अधिक होने की वजह से यात्री बसों को रोका जाता है, लेकिन उन्हें ग्वालियर व गुना नाके तक आने दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि मैरिज गार्डन के बाहर खड़े होने वाले वाहनों और बारात में चलने वाले बड़े डीजे पर भी कार्यवाही करेंगे।

शहर में आज दो व मंगलवार को थोकबंद शादियां होने से बनेंगे सड़क जाम के हालात, बस यात्री भी होंगे परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page