March 7, 2026
पुराने दुपहिया वाहन में पेट्रोल के साथ डालें टीटू ऑयल, नहीं होगी खराब, बाजार से ऑयल गायब

पुराने दुपहिया वाहन में पेट्रोल के साथ डालें टीटू ऑयल, नहीं होगी खराब, बाजार से ऑयल गायब
ट्रंप के निर्देश पर 30 दिन भारत को मिलेगा डीजल-पेट्रॉल, युद्ध लम्बा चला तो सिलेंडर की तरह बढ़ेंगे दाम

शिवपुरी। बीते रोज SD News ने इथेनॉल युक्त पेट्रोल की वजह से खराब हो रहे दुपहिया वाहनों की खबर दिखाई थी। मैकेनिकों का कहना है कि यदि पेट्रोल में टीटू ऑयल मिलाया जाए, तो गाड़ी खराब नहीं होगी। अब जब बाजार में आयल ढूंढने निकले तो वो भी पेट्रोल पंप एवं ऑटो मोबाइल दुकानों से गायब है। चूंकि पेट्रोल के साथ ऑयल 2 स्ट्रोक गाड़ियों में उपयोग होता था, लेकिन वो गाडियां बंद हो गईं, तो ऑयल भी दुकानदारों ने रखना बंद कर दिया। जबकि इथेनॉल से यही ऑयल राहत देगा।
हमारे देश की गोदी मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दिखाई थी कि अमेरिका के कहने पर रूस के रास्ते से भारत को पेट्रोल डीजल 30 दिन तक मिलता रहेगा। खबर देखकर ऐसा लगा कि मानों भारत को अमेरिका ने गुलाम बना लिया है। खैर, उस खबर पर भरोसा कम था, इसलिए आज हमने अपनी पेट्रोल टंकी फुल तो करवा ली, लेकिन जितना ज्यादा पेट्रोल, उतना ही अधिक इथेनॉल भी टंकी में पहुंच गया। मैकेनिकों ने बताया कि फुल टंकी में टीटू ऑयल के दो पाउच डाल लेना, तो गाड़ी में दिक्कत नहीं होगी। फिर हमने शुरू की ऑयल की तलाश, तो ऑटो मोबाइल दुकानों से लेकर पेट्रोल पंपों पर पता किया, लेकिन ऑयल के पाउच नहीं मिले। गुरुद्वारे पर एक दुकानदार ने बताया कि पुल के पास बंदूक की दुकान से लगी हुई एक दुकान है, वहां पर ऑयल मिल सकता है। आखिरकार ऑयल के दो पाउच टंकी में डालने के बाद यह उम्मीद है कि शायद गाड़ी अब झटके नहीं लेगी।
महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी हमारे देश की मीडिया यह कहते नहीं थक रही कि युद्ध का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जबकि शनिवार को यानि आज ही गैस सिलेंडर पर 50 रुपए बढ़ा दिए गए। ऐसे ही झूठे दावों के बीच पेट्रोल के दाम बढ़े तो क्या करेंगे?, इसलिए अभी तो टंकी फुल करवा ली, और उसके बाद साइकिल को एपीयर करवा लेंगे…

पुराने दुपहिया वाहन में पेट्रोल के साथ डालें टीटू ऑयल, नहीं होगी खराब, बाजार से ऑयल गायब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page