March 8, 2026
जीतेंगे हम फाइनल: न्यूजीलैंड के बॉलर्स की चिंता बढ़ी, कैसे बचेंगे संजू, अभिषेक, इशांत, हार्दिक, तिलक व शिवम के बल्ले से

जीतेंगे हम फाइनल: न्यूजीलैंड के बॉलर्स की चिंता बढ़ी, कैसे बचेंगे संजू, अभिषेक, इशांत, हार्दिक, तिलक व शिवम के बल्ले से
साउथ अफ्रीका को महज 15 ओवर में हराने वाली न्यूजीलैंड से रोचक होगा भारत का मुकाबला
इंग्लैंड के खिलाफ 253 विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद 4 ओवर में बढ़ती रहीं धड़कनें, फिर रात में चली जमकर आतिशबाजी

शिवपुरी के वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खान का कहना है कि टीम हमारी फुल फॉर्म में है, और हम फाइनल जीतकर इतिहास रचेंगे। खेल का दिन होता है, जो भारत के साथ है, और फाइनल में फिर दिखेगी विफोटक बल्लेबाजी और शानदार बॉलिंग।
वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खान का कहना है कि वर्तमान में भारत के पास जो बल्लेबाजी है, वो विश्व की सर्वश्रेष्ठ है, जिसमें रुक कर संजू सैमसन एक साइड संभालते हैं, तो वहीं दूसरी ओर से आने वाले बल्लेबाज अपना स्वाभाविक खेल दिखाते हैं। इस दौरान यदि नया बैट्समैन सिंगल लेकर स्ट्राइक बदलता है, तो टीम का रंग रेट बनाए रखने के लिए सानु खुद भी चौके- छक्के लगाकर साथी बैट्समैन में ऊर्जा का संचार करते हैं। बेटिंग लाइन में फिनिशर के रूप में हार्दिक, वर्मा और शिवम भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। भारत की हर धमाकेदार जीत के पीछे सबसे महत्वपूर्ण है फास्ट एंड फास्ट शुरुआत है, तथा पावर प्ले में तेजी से बनने वाले रन बाद में स्कोर बोर्ड को एक बड़े लक्ष्य की तरफ ले जाते हैं।
इसके अलावा भारत की सटीक बॉलिंग और रनों की रफ्तार के बीच उसमें ब्रेक लगाने वाले बॉलर बुमराह और हार्दिक भी इसमें बड़ा योगदान निभा रहे हैं। मैच में फील्डिंग भी कसी हुई होने की वजह से विपक्षी टीम के हौंसले पस्त हो जाते हैं। फाइनल अब न्यूजीलैंड के साथ है, जिसमें भारत की टीम फिर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को बेताब है। आप सभी को टी -20 वर्ल्ड कप जीतने की एडवांस में बधाई।

जीतेंगे हम फाइनल: न्यूजीलैंड के बॉलर्स की चिंता बढ़ी, कैसे बचेंगे संजू, अभिषेक, इशांत, हार्दिक, तिलक व शिवम के बल्ले से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page