
पत्नी लड़कर मायके गई, वहां से किसी अन्य युवक के साथ गई, फांसी के फंदे पर लटका पति
तेज रफ्तार कार सिंधिया छत्री से टकराई, दीवार व कार दोनों क्षतिग्रस्त, बुजुर्ग पर कुत्तों का हमला
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम मचाखुर्द में गुरुवार की सुबह 25 वर्षीय युवक चंदन आदिवासी की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। बताते हैं कि चंदन की पत्नी 4-5 दिन पूर्व किसी बात पर झगड़कर अपने मायके बैराड़ के खेरपुरा चली गई थी। मायके से चंदन की पत्नी किसी अन्य युवक के साथ कहीं चली गई, जिसकी जानकारी लगते ही चंदन फांसी पर झूल गया।
सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई कार
शिवपुरी शहर में भूत पुलिया के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार सामने स्थित सिंधिया छत्री की दीवार से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई, तथा कार के एयरबैग खुल जाने की वजह से उसमें सवार लोग बच गए, क्योंकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि छत्री की दीवार भी मजबूत है। महत्वपूर्ण बात यह कि भूत पुलिया इसका नाम इसीलिए रखा गया है, क्योंकि यहां पर इसी तरह के हादसे होते रहते थे।
गए थे बेटी को लेने, कुत्तों ने पहुंचाया अस्पताल
बैराड़ के ग्राम देवरी में अपनी बेटी को मायके ले जाने के लिए गए 65 वर्षीय बुजुर्ग घुररु आदिवासी बुधवार की दोपहर पैदल जा रहे थे। इसी बीच गांव में आधा दर्जन कुत्तों ने बुजुर्ग को पटक लिया तथा हाथ पैरों को बुरी तरह चीथ दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बमुश्किल कुत्तों के चंगुल से बुजुर्ग को छुड़ाया। उपचार के लिए पहले बैराड़ अस्पताल और फिर वहां से शिवपुरी रेफर कर दिया। शिवपुरी शहर सहित जिले में कुत्तों के हमले लगातार हमले किए जा रहे हैं।
ट्रेक्टर से कुचलकर मारने वाले आरोपी दबोचे
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम मानकबसई में बीते 3 मार्च को 20 वर्षीय अभिषेक रावत को लाठियों से पीटने के बाद ट्रेक्टर से कुचलने वाले सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे कर दिया। इस मामले में फरार आरोपी वीपी जाटव, उसका पिता रामसिंह, नरेंद्र, काशीराम, करण उर्फ पप्पू व अनिल जाटव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।






