April 17, 2026
किशोरी को करेरा अस्पताल में नहीं मिला ऑक्सीजन, हुई मौत, ड्यूटी डॉ. बोले: मृत हालत में ही लाए थे

किशोरी को करेरा अस्पताल में नहीं मिला ऑक्सीजन, हुई मौत, ड्यूटी डॉ. बोले: मृत हालत में ही लाए थे
निजी रूप से ऑक्सीजन की व्यवस्था करके शिवपुरी ले जाने की थी तैयारी, बिना पीएम के ले गए लाश

शिवपुरी। जिले के करेरा अस्पताल में बीते शनिवार की रात एक 13 वर्षीय किशोरी को लाया गया। यहां पर उसकी हालत अधिक खराब होने पर उसे ऑक्सीजन लगाने की बात जब परिजन ने कही, तो अस्पताल में ऑक्सीजन ही नहीं मिली। जबकि ड्यूटी डॉक्टर का कहना है कि लड़की को मृत अवस्था में ही लाया गया था। महत्वपूर्ण बात यह है कि किशोरी का बिना पीएम के ही शव परिजनों को सौंप दिया।
करेरा की कच्ची गली में रहने वाले मोबाइल दुकान के संचालक अरविंद अग्रवाल की 13 वर्षीय बेटी रिंकी अग्रवाल की तबियत शनिवार की रात बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए करेरा अस्पताल लेकर आए। बताते हैं कि लड़की की हालत अधिक खराब होने पर परिजनों ने ड्यूटी डॉक्टर से ऑक्सीजन लगाने की बात कही। लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था न होने और करेरा अस्पताल के स्वास्थ्य अमले द्वारा सहयोग न किए जाने की वजह से वो प्राइवेट तौर पर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की, लेकिन तब तक रिंकी का शरीर ठंडा पड़ गया।
उधर ड्यूटी डॉक्टर नरेंद्र मांझी का कहना है कि लड़की को मृत हालत में ही लाया गया था। वो किसी बीमारी से ग्रसित थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई। चूंकि वो मृत हो चुकी थी, तो ऑक्सीजन का तो सवाल ही नहीं उठता। लड़की के शव को परिजन घर पर ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।

नहर में मिली किसान की लाश

जिले के खनियाधाना के मुहारीकला में रहने वाले एक किसान की लाश रविवार की सुबह हरियावाला पुलिया के पास नहर में पड़ी मिली।मृतक किसान प्रकाश लोधी (52) बीते शनिवार की रात 12 बजे अपने खेत पर रखवाली के लिए घर से निकला था, लेकिन जब सुबह घर नहीं पहुंचा, तो परिजन उसकी तलाश में निकले। तो आज सुबह उसकी लाश नहर में पड़ी मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी को करेरा अस्पताल में नहीं मिला ऑक्सीजन, हुई मौत, ड्यूटी डॉ. बोले: मृत हालत में ही लाए थे

1 thought on “किशोरी को करेरा अस्पताल में नहीं मिला ऑक्सीजन, हुई मौत, ड्यूटी डॉ. बोले: मृत हालत में ही लाए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page