
आजादी के दिन डिजिटल दोस्ती में फंसा, 5वे दिन 4 किमी साथ में घूमी, फिर 1.05 लाख लूट कर ले गई
व्यापारी पुत्र को महंगी पड़ी डिजिटल प्रेमिका से मुलाकात, अब पुलिस कर रही मामले की जांच
शिवपुरी। डिजिटल इंडिया क्या बना इसमें अब डिजिटल प्रेम भी होने लगा। बदरवास के एक व्यापारी पुत्र को ऐसा ही एक प्रेम बड़ा गड्ढा दे गया। 1,05,640 रुपए से लूटने के बाद अब पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है।
ऐसे समझें डिजिटल प्रेम की ठगी::
जिले के बदरवास कस्बे में रहने वाले एक व्यापारी के 26 वर्षीय पुत्र आदित्य पर उस समय एक लड़की का फोन आया, जब पूरा देश 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मना रहा था। आजादी के इस पर्व पर आदित्य डिजीटल ठगी के केस में फंस गया। फोन करने वाली लड़की ने बीते 31 जनवरी को आदित्य से मुलाकात के लिए बड़ौदी पानी की टंकी के पास मिलने बुलवाया।
नहीं भूलेगा आदित्य वो हसीन मुलाकात ::
बीते शनिवार को आदित्य अपने ड्राइवर के साथ कार में सवार होकर बड़ौदी पहुंचा, तो उसकी डिजिटल प्रेमिका मिली। ड्राइवर को वहीं छोड़कर प्रेमिका के साथ कार में आदित्य शिवपुरी शहर तक लगभग 4 किमी घूमने आया, और फिर जब लड़की उसे वापस ले गई, तो वहां लड़की के बाउंसर पहुंच गए, और उन्होंने आदित्य को धमकाकर वीडियो बनाया, और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे तीन अलग अलग नंबरों पर 80 हजार, 20 हजार व 5640 रुपए पेटीएम के माध्यम से ट्रांसफर करवाए, और फिर धमकी देकर ड्राइवर व आदित्य को पीटने के बाद झांसी फोरलेन पर छोड़ दिया। देहात थाना टीआई जितेंद्र मावई ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिले में इस तरह के।मामले पिछले लंबे समय से सामने आ रहे हैं। करेरा में तो पूरा एक गिरोह काम कर रहा है, जिसमें लड़की या महिलाओं के साथ कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं, तथा चिंटू सोनी का मामला करेरा में चर्चित हुआ था।






