February 4, 2026
करेरा के पपरेडू में बन रहे थे कट्टे व अधिया, पुलिस ने दबोचा महू झांसी का कारीगर

करेरा के पपरेडू में बन रहे थे कट्टे व अधिया, पुलिस ने दबोचा महू झांसी का कारीगर
हथियार बनाने का सामन सहित कुछ बने हुए कट्टे व अधिया भी किए जब्त,टपरिया में चल रहा था कारखाना

शिवपुरी। जिले के करेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पपरेडू में कट्टे और अधिया बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए हथियार बनाने वाले कारीगर को दबोच लिया। पुलिस ने ड्रिलिंग महीन सहित हथियार बनाने का सामान व कुछ बने हुए हथियार भी बरामद किए हैं।
एडिशनल एसपी संजीव मुले ने पुलिस कंट्रोल रूम में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि करेरा के ग्राम पपरेडू में अवैध रूप से हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। जिसके आधार पर छापा मारा गया तो एक झोपडी में बैठा महू झांसी निवासी परशुराम झा एक लोहे की रॉड को हथियार का स्वरूप देने में लगा हुआ था। पुलिस ने जब टपरिया में तलाशी ली तो दो 315 बोर के कट्टे, 300 बोर की दो अधिया, 37 कारतूस के अलावा हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस अब यह पता करने का प्रयास कर रही है कि सुखदेव के डेरे पर हथियार कबसे बनाए जा रहे थे, तथा हथियार बनाकर किसको सप्लाई दिए जाते थे।
चर्चा रही सरगर्म: टपरिया में हथियार बना रहे कारीगर का उपयोग देश की सुरक्षा में करें
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह चर्चा भी सरगर्म रही कि जो कारीगर सीमित संसाधनों के साथ एक टपरिया में जब इतने घातक हथियार बना सकता है, तो फिर इसके हुनर को और तराश कर इसे भारतीय रक्षा अनुसंधान (जिसमें हथियार बनाए जाते हैं) में रोजगार दिया जाना चाहिए। ताकि वो अपने हाथ की कारीगरी का उपयोग देश की रक्षा करने वाले जवानों के हथियार बनाने में किया जाए।

करेरा के पपरेडू में बन रहे थे कट्टे व अधिया, पुलिस ने दबोचा महू झांसी का कारीगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page