February 4, 2026
सीएमओ की तानाशाही व गुंडागर्दी नहीं चलेगी, यह नारे सफाईकर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर लगाए

सीएमओ की तानाशाही व गुंडागर्दी नहीं चलेगी, यह नारे सफाईकर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर लगाए
वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारी, ठेकेदारों को कथित कमीशन के फेर में हो रहा भुगतान

शिवपुरी। वेतन न मिलने से परेशान नगरपालिका के सफाईकर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। कर्मचारियों ने झाड़ू हाथ में लेकर नपा कार्यालय सहित कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए कहा कि सीएमओ की तानाशाही और गुंडागर्दी नहीं चलेगी।
ज्ञात रहे कि नपा के सफाईकर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों का वेतन डेढ़ से दो माह से नहीं मिला है, जिसके चलते उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। जबकि इसके विपरीत बस स्टेंड के पीछे बिना पानी की तलैया में लागत से कई गुना अधिक ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। इसी तरह अन्य ठेकेदारों के भुगतान तो नगरपालिका से किए जा रहे हैं, लेकिन हर रोज अलसुबह से शहर की साफ सफाई करने वाले मामूली वेतन पाने वाले सफाईकर्मियों को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि ठेकेदारों के भुगतान के एवज में कमीशन सेट है, इसलिए उनका तो भुगतान किया जा रहा है, लेकिन हर रोज शहर को साफ सुथरा रखने वाले कर्मचारियों को वेतन के नाम पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है।
लंबे समय से आश्वासन झेल यह सफाईकर्मियों सहित अन्य दूसरे कर्मचारी भी आज लामबंद होकर पहले नगरपालिका में इकट्ठे हुए, जहां पर उन्होंने जनकर नारेबाजी की, इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएमओ के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कर्मचारियों ने ज्ञापन के।माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो वे कामबंद हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नपा अधिकारी की होगी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों से शहर में चल रही नपा की वसूली में सफाईकर्मियों को यह आश्वासन देकर लगा रखा है कि वसूली आने पर वेतन बांटेंगे। वसूली की राशि आने के बाद नपा के अधिकारी और कुछ नजदीकी कर्मचारियों को तो वेतन दे दिया जाता है, जबकि 9-10 हजार रुपए का वेतन पाने वाले कर्मचारियों को आश्वासन की पुड़िया थमा दी जाती है।

सीएमओ की तानाशाही व गुंडागर्दी नहीं चलेगी, यह नारे सफाईकर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page