February 4, 2026
भाजपा में पार्टी अनुशासन के बीच इशारों में बता रहे दर्द, कांग्रेस में तो कपड़े उतार कर प्रदर्शन

भाजपा में पार्टी अनुशासन के बीच इशारों में बता रहे दर्द, कांग्रेस में तो कपड़े उतार कर प्रदर्शन

शिवपुरी से सैमुअल दास…
भारतीय जनता पार्टी अनुशासन वाली पार्टी है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सोमवार को नजर आया। एक तरफ जहां जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद नाराज हुए मूल भाजपाई अपना दर्द इशारों में सोशल मीडिया पर व्यक्त कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर उसी समय जिले के करेरा कस्बे के चौराहे पर कांग्रेसी कपड़े उतारकर अपने जिलाध्यक्ष का विरोध कर रहे थे। इससे यह तो स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस का अनुशासन हवा में लहरा रहा है।
ज्ञात रहे कि भाजपा की पूर्व कांग्रेसी कार्यकारिणी घोषित होने के बाद शिवपुरी जिले।की राजनीतिक प्याली में तूफान आ गया था। क्योंकि बरसों से भाजपा की कार्यकारिणी में पदाधिकारी रहे युवा नेताओं की झाड़ू से लग गई, तथा उनकी जगह दूसरे युवा नेता शामिल हो गए। इन सबके बीच उन लोगों के संघर्ष को नहीं भूल सकते, जिन्होंने अपने काम के दम पर सूची में अपना नाम नहीं कटने दिया। कल देर दोपहर तक तो पुराने भाजपा नेताओं का दर्द दोहरे अर्थ वाली लाइनों के साथ सामने आया, लेकिन किसी ने भी अपनी जुबान नहीं खोली। यह है भाजपा पार्टी का अनुशासन…
उधर करेरा में किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए जो प्रदर्शन रखा गया, उसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल को हटाने और कांग्रेस बचाने के नारों के बीच गुस्साए कांग्रेसियों ने अपने काले कपड़े उतारकर काले झंडे बनाकर दिखाए। इस दौरान पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रदर्शन करने वाले भाजपा के प्रायोजित लोग थे।हालांकि मोहित का करेरा सहित अन्य विकासखंड में भी विरोध है, तथा पिछले दिनों दतिया में भी हटाए जाने के नारे लगाए गए थे। इस तरह के प्रदर्शन से यह भी स्पष्ट है कि कांग्रेस के लोग पार्टी में ही विरोध करने के लिए कपड़े भी उतार देते हैं। इसमें अनुशासन की बेहद कमी है।

 

भाजपा में पार्टी अनुशासन के बीच इशारों में बता रहे दर्द, कांग्रेस में तो कपड़े उतार कर प्रदर्शन भाजपा में पार्टी अनुशासन के बीच इशारों में बता रहे दर्द, कांग्रेस में तो कपड़े उतार कर प्रदर्शन

1 thought on “भाजपा में पार्टी अनुशासन के बीच इशारों में बता रहे दर्द, कांग्रेस में तो कपड़े उतार कर प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page