February 4, 2026
करेरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष व उनके दो भाइयों पर हुआ 54.56 करोड़ का जुर्माना

करेरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष व उनके दो भाइयों पर हुआ 54.56 करोड़ का जुर्माना
हाइवे किनारे अवैध उत्खनन करके पहाड़ी ही कर दी गायब, 1,81,944 घनमीतर मुरम बोल्डर खोद दिया

शिवपुरी। जिले में अवैध उत्खनन के काम में सत्ताधारी किस हद तक लगे हुए हैं, इसका प्रमाण तब सामने आया, जब करेरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल सहित उनके दो भाइयों पर 54.83 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। गोयल बंधुओं ने अवैध उत्खनन कुछ इस कदर किया कि पूरी पहाड़ी ही गायब कर दी थी। जिला कलेक्टर ने यह भारी भरकम जुर्माना तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर किया है।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा तहसीलदार करैरा के प्रतिवेदन एवं खनिज विभाग शिवपुरी के प्रतिवेदन के अनुसार अनावेदकगण भावेश गोयल, वीनस गोयल, राजेश गोयल पुत्रगण मनीराम गोयल निवासी करैरा पर कस्वा करैरा के सर्वे नं.1898 के भाग में 1,81,944 घनमीटर मुरम/बोल्डर खनिज के अवैध उत्खनन सिद्ध पाए जाने पर 54 करोड़ 58 लाख 32 हजार रूपए की शास्ति अधिरोपित की है।
उक्त राशि प्रशमन नही करने की दशा में खनिजा अधिकारी के प्रस्ताव अनुसार म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के अध्याय-पांच के नियम 18 एवं प्रशमन न करने पर नियम 18(5) उपनियम (2) के उल्लंघन की स्थिति में रॉयल्टी का 15 गुना अर्थदंड राशि 13,64,58,000 रूपए, पर्यावरण क्षतिपूर्ति की राशि 13,64,58,000 रूपए कुल राशि 27,29,16,000 रूपए की दोगुनी राशि 54,58,32,000 रूपए की शास्ति अधिरोपित की गई है।
उक्त अधिरोपित राशि संबंधित द्वारा आदेश दिनांक से 30 दिवस में खनिज मद 0853 में जमा की जाए। अनावेदक को आदेश की अपील हेतु नियमानुसार समय सीमा की पात्रता होगी। निर्धारित समयावधि के उपरांत अधिरोपित राशि जमा न करने की स्थिति में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अनुविभागीय अधिकारी करैरा को निर्देशित किया जाता है कि प्रश्नाधीन भूमि की स्थल एवं खसरा अभिलेख से जांच करें, यदि मौके पर कोई अवैध कॉलोनी, खसरे में छोटे भूखण्डों का क्रय-विक्रय पाया जाता है तो म.प्र. नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 339 ग के तहत प्रकरण तैयार कर 15 दिवस में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें

करेरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष व उनके दो भाइयों पर हुआ 54.56 करोड़ का जुर्माना

1 thought on “करेरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष व उनके दो भाइयों पर हुआ 54.56 करोड़ का जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page