
घंटा मंत्री मुर्दाबाद के नारों के साथ भाजपा नेताओं के घर के सामने बजाए कांग्रेस ने घंटे
जिले भर में हुआ प्रदर्शन: इंदौर में दूषित पाने से हुई मौत के सवाल पर नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने किया था अभद्र भाषा का प्रयोग
शिवपुरी। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नेताओं के घर के बाहर रविवार को कांग्रेस ने घंटे बजाकर प्रदर्शन किया। साथ ही नारे लगाए घंटा मंत्री होश में आओ, घंटा मंत्री मुर्दाबाद। कांग्रेस का यह प्रदर्शन इंदौर में दूषित पाने से हुई मौत के सवाल पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।
शिवपुरी शहर में भाजपा विधायक देवेंद्र जैन की कोठी के सामने आज कांग्रेस नेता वा कार्यकर्ता हाथों में घंटे लेकर उन्हें बजाते हुए पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने घंटा मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसी तरह का प्रदर्शन पोहरी में सुरेश राठखेड़ा के घर के सामने भी किया गया। चूंकि यह कांग्रेस का प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन था, जो मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अभद्रता के खिलाफ किया गया। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों इंदौर में हुई दूषित पानी से मौत के मामले में एनडीटीवी के पत्रकार ने जब सवाल किया था, तो सत्ता के नशे में चूर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा था कि घंटा कुछ नहीं हुआ है। उनकी इस अभद्रता पर यूं तो पत्रकार ने मौके पर ही फजीहत कर डाली थी, तो मंत्री कोना ढूंढने लगे थे। जब यह वीडियो 3 दिन से वायरल हो रहा है तो आज कांग्रेस ने इसे आगे बढ़ाते हुए प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया।
पिछले लंबे समय से सरकार में रहने की वजह से मंत्रियों के सिर पर सत्ता का नशा इस कदर छाया हुआ है कि वो इंसानों की मौतों पर भी बेपरवाही का प्रदर्शन करने से नहीं चूक रहे। विजयवर्गीय ने घंटा जैसे शब्द का इस्तेमाल करके ना केवल अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है, बल्कि उन इंसानों की मौत का मखौल उड़ाया है, जो उनके भ्रष्ट तंत्र की लापरवाही की वजह से हुई हैं। इतने बड़े मुद्दे पर विरोध करने का मन बनाने में कांग्रेस को भी 3 दिन लग गए।
आज हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता अपने घरों में दुबके रहे, और उनके परिजन उस घंटा मंत्री को कोसते रहे, जिसकी वजह से उनके घर के सामने इस तरह का विरोध प्रदर्शन हुआ।








1 thought on “घंटा मंत्री मुर्दाबाद के नारों के साथ भाजपा नेताओं के घर के सामने बजाए कांग्रेस ने घंटे”