
नए साल में राजनीतिक बदलाव व आएंगे नए चेहरे, पर्यटन में होगा इजाफा,शिक्षा व स्वास्थ्य में आमदनी होगी अच्छी
शिवपुरी की कुंडली देखकर ज्योतिषाचार्य ने बनाया वर्ष 2026 का वार्षिक फल वाला कैलेंडर, लग रहा कुछ सच
शिवपुरी। चंद घंटे बाद आने वाले वर्ष 2026 में शिवपुरी के अंदर राजनीतिक बदलाव होने के साथ ही नए चेहरे सामने आएंगे। पर्यटन के क्षेत्र में विकास होगा, तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छी आमदनी होगी (जबकि सरकार सबसे अधिक बजट शिक्षा व स्वास्थ्य पर खर्च करती है, लेकिन दोनों ही सरकारी उपक्रम ठप पड़े हैं, और प्राइवेट अस्पताल एवं प्राइवेट स्कूल हर साल थोकबंद बढ़ रहे है)।
नया साल 2026 आने में अब महज साढ़े 4 घंटे शेष हैं, और यह न्यू ईयर शिवपुरी के।लिए कैसा रहने वाला है। इस संबंध में।ज्योतिषाचार्य डॉ. विकासडीप शर्मा ने शिवपुरी में वार्षिक कैलेंडर में यह बताया — प्रशासन: सख्त + सक्रिय, राजनीति: होंगे बदलाव + नए चेहरे, व्यापार: मध्य वर्ष में कमजोर, अंत में वृद्धि, शिक्षा/कोचिंग: वर्ष भर श्रेष्ठ, स्वास्थ्य: डेंगू, वायरल बढ़ने का खतरा, मौसम: भारी बारिश + जलभराव, दुर्घटना: सड़क/आग की आशंका अधिक, शहर विकास निर्माण कार्य तेज, पर्यटन बढ़ेगा
ज्योतिषाचार्य के इस 2026 के शिवपुरी भविष्य फल पर बात करें तो राजनीतिक बदलाव के तहत नपाध्यक्ष पर संकट मंडरा रहा है, क्योंकि जनवरी के प्रथम सप्ताह में ही अध्यक्ष व सीएमओ का नाम भ्रष्टाचार अधिनियम में बढ़ने की संभावना है। शायद इसीलिए सीएमओ इशांक धाकड़ ने गेट की दिशा बदलकर वास्तुदोष दूर करने का प्रयास किया है। राजनीति में नए चेहरे आने की बात पर आने वाली भाजपा की कार्यकारिणी भी हो सकती है।
बरसात में भारी बारिश होने एवं जलभराव की बात भी कही गई है। यह इसलिए संभव है, क्योंकि नालों पर कब्जे करके पानी की निकासी रोक दी है। दुर्घटनाओं की आशंका भी जताई है, यह भी इसलिए सच लग रहा है, क्योंकि सड़कों। की हालत बेहद खराब और ट्रैफिक व्यवस्था चारों खाने चित्त है। बाकी डेंगू और वायरल की भी आशंका जताई गई है।
पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है, क्योंकि टाइगर आने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रशासन सख्त आगे चलकर हो सकता है, क्योंकि कलेक्टर भी रियलटायरमेंट पर हैं।







