February 4, 2026
शिवपुरी के पोलोग्राउंड में 1 जनवरी से शुरू होगी राष्ट्रीय अंडर 19 बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट, बन रही लेदर बॉल की पिच

शिवपुरी के पोलोग्राउंड में 1 जनवरी से शुरू होगी राष्ट्रीय अंडर 19 बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट, बन रही लेदर बॉल की पिच
देश भर की टीमों का होगा प्रदर्शन, महिला विश्वकप जीतने के बाद लड़कियों में बढ़ी क्रिकेट के प्रति रुझान

शिवपुरी। राष्ट्रीय स्कूल फेडरेशन की ओर से शिवपुरी शहर के पोलोग्राउंड पर 1 जनवरी 2026 से अंडर 19 बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होगा। जिसमें देश भर से लगभग 30 टीमों के आने का अनुमान है। जिसमें से 24 टीमों की परमीशन आ चुकी है। जबसे महिला टीम ने विश्वकप जीता है, उसके बाद से लड़कियों का क्रिकेट के प्रति रुझान बढ़ा है। शिवपुरी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता पहली बार हो रहा है, तथा पोलो ग्राउंड में क्रिकेट प्रेमियों को अच्छे मैच देखने को मिलेंगे।
टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को खत्म होने के बाद शहर के पोलोग्राउंड पर छाई वीरानी जल्द ही खत्म होने वाले है, क्योंकि लैदर बॉल से होने वाले नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पिच तैयार होने लगी है। देश के सभी राज्यों से आने वाली अंडर 19 की बालिका टीमें नए वर्ष से टी- 20 मैचों में अपने जौहर दिखाएंगी। इन मैचों में क्रिकेट के उन सभी नियमों का पालन किया जाएगा, तथा इसमें थर्ड एम्पायर भी बैठेगा।
खेल अधिकारी ब्रजमोहन चाहर ने बताया कि शिवपुरी में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की लैदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही है। यह आयोजन 1 जनवरी से 6 जनवरी तक रहेगा, जिसमें हर दिन 2 मैच खेले जाएंगे। चूंकि 30 टीम आ रही हैं, इसलिए पोलो ग्राउंड के अलावा जिला खेल परिसर (स्टेडियम) और हैप्पीडेज स्कूल के ग्राउंड पर भी मैच खेले जाएंगे, लेकिन प्रतियोगिता की भव्य शुरुआत शहर के बीचों बीच स्थित पोली ग्राउंड से होगी।

शिवपुरी के पोलोग्राउंड में 1 जनवरी से शुरू होगी राष्ट्रीय अंडर 19 बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट, बन रही लेदर बॉल की पिच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page